Responsive Scrollable Menu

Thiruvananthapuram Airport की सुरक्षा दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, नशे में धुत चालक अरेस्ट

केरलम के शंघुमुघम स्थित तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र की चारदीवारी से रविवार को एक कार टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने की इस संदिग्ध घटना में कार सवार तीन यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान बलरामपुरम के अथियान्नूर गांव (थलायल) निवासी मनु के रूप में हुई है, जिसे शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, कार ने सबसे पहले ऑल सेंट्स कॉलेज-शंघुमुघम रोड पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार घायल हो गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद कार शंघुमुघम की ओर तेज गति से बढ़ती रही और शाम करीब 4:45 बजे शंघुमुघम वायु सेना स्टेशन के निकट हवाई अड्डे की दीवार से जा टकराई।

वालियाथुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को कथित तौर पर नशे की हालत में पाया। अधिकारियों ने बताया कि चालक को बाद में तिरुवनंतपुरम सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के लिए उसके खून के नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue reading on the app

तंदूर की रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर ‘थूक जिहाद’ की चर्चा, मदीना होटल का कारीगर गिरफ्तार

UP Crime: अमरोहा के एक होटल में तंदूर की रोटी बनाते समय कारीगर का रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है.

The post तंदूर की रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर ‘थूक जिहाद’ की चर्चा, मदीना होटल का कारीगर गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय मेंस टीम की एशिया कप ट्रॉफी कहां है? साथ ले भागा था मोहसिन नकवी, 350 दिन बाद फिर हुआ शर्मसार

पिछले साल भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जब एशिया कप का खिताब जीता था तो उन्होंने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लिया. उसी नक्शे-कदम पर चलते हुए अब महिला टीम ने भी ऐसा ही किया. पिछले साल नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए थे, लेकिन इस बार पीसीबी चीफ ने ऐसा नहीं किया. ऐसे में आइए जानते हैं कहां है भारतीय मेंस टीम की ट्रॉफी. Mon, 14 Sep 2026 10:42:58 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Disha Salian Case LIVE: ये हैं दिशा के कातिल? | CBI Probe | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:34:57+00:00

AMU में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल | Hostel | Dating App Scam | Aligarh Muslim University #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers