अब भारत को भी मिलेगा वीटो पावर! रूस-चीन के बाद यूएन चीफ ने भी कर दिया ऐलान
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता और वीटो अधिकार मिलने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग का समर्थन किया और कहा कि भारत इस मांग को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहा है. इससे पहले ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणा-पत्र में रूस और चीन ने भी भारत और ब्राजील को संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका देने का समर्थन किया था. हालांकि अभी भारत को वीटो अधिकार मिलने का कोई ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन रूस-चीन के समर्थन और गुटेरेस के बयान से भारत की दावेदारी जरूर मजबूत हुई है.
सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम तक बारिश, कैसे बदलेगा दिल्ली-NCR में आज मौसम, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम में अचानक बदलाव होता रहेगा. भारत मौसम विभाग के अनुसार सुबह धूप खिलेगी लेकिन दोपहर में आसमान में बादल छा जाएंगे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है. IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम 33°C रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









