Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका के रमेश पथिरागे ने 91.09 मीटर भाला फेंका:वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अर्शद नदीम पांचवें स्थान पर

श्रीलंका के रमेश पथिरागे जेवलिन थ्रोअर ने रविवार को बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में 91.09 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। पथिरागे ने फाइनल राउंड में यह दूरी हासिल कर खिताब अपने नाम किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.18 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर 85.89 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अर्शद नदीम 81.49 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। खराब शुरुआत के बाद फाइनल राउंड में किया कमाल नए फॉर्मेट के तहत तीन राउंड के बाद टॉप-4 एथलीट ही फाइनल राउंड में पहुंचे। पथिराजे की शुरुआत खराब रही। उनका पहला थ्रो 75.89 मीटर का रहा। दूसरे राउंड में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 87.11 मीटर की दूरी हासिल कर फाइनल राउंड में जगह बनाई। फाइनल राउंड में सबसे पहले थ्रो करने उतरे पथिराजे ने 91.09 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कोई भी एथलीट उनसे आगे नहीं निकल सका। इस सीजन में 12 में से 11 प्रतियोगिताएं जीतीं पथिराजे का 2026 सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 12 प्रतियोगिताओं में से 11 में जीत दर्ज की है। इससे पहले रोम में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो फेंका था, जबकि ज्यूरिख में 92.07 मीटर की दूरी के साथ जीत हासिल की थी। यह इस सीजन में उनका तीसरा 90 मीटर से अधिक का थ्रो भी रहा। अर्शद नदीम पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के अर्शद नदीम 81.49 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नदीम अब आगामी एशियाई खेलों में पथिराजे को चुनौती देने की कोशिश करेंगे। पथिराजे की नजरें भी एशियाई खेलों पर हैं। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले खेलों में वह एक और मल्टी-स्पोर्ट्स गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे।

Continue reading on the app

Hartalika Teej 2026 Shayari: शिव-पार्वती जैसा प्रेम मिले, अपनों को भेजें हरतालिका तीज की 20 प्यारी शुभकामनाएं

हरतालिका तीज के खास मौके पर अपने पतिदेव, सखी-सहेलियों और अपनों को भेजें प्यार भरे शुभकामना संदेश। यहां पढ़ें तीज के चुनिंदा मैसेज और शायरी, जिन्हें आप आसानी से शेयर कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

SSR-Disha Case: CBI की FIR में नाम | CBI #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:16:39+00:00

BJP Press Conference LIVE: Rajasthan Local Body Election पर Sudhanshu Trivedi का ऐलान | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers