मैदान में फुटबॉल खेलने लगा हाथी:दौड़-दौड़कर लगाई किक, असम के नुमालीगढ़ का मामला
असम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हाथी जंगल से मैदान पर जा पहुंचा और फुटबॉल खेलने लगा। हरे-भरे घास के मैदान में हाथी दौड़-दौड़कर फुटबॉल को किक मारता हुआ नजर आया। मामला असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ का है। यहां बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी मैदान में आ पहुंचा। बच्चे उसे देखकर भाग खड़े हुए। इसी दौरान हाथी ने फुटबॉल देखी तो उससे खेलने लगा। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हाथी के फुटबॉल खेलने की ------ तस्वीरें... तीन दिन पहले ही एक हाथी के गले में टायर फंसने का वीडियो हुआ था वायरल नुमालीगढ़ में ही तीन दिन पहले यानी कि शुक्रवार को एक हाथी के गले में ट्रैक्टर के टायर फंसने का वीडियो वायरल हुआ था। हाथी बेचैन होकर एक रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया था। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम ने हाथी की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली। लोकेशन मिलते ही टीम हाथी तक पहुंची और उसके गले से टायर अलग किया। ----------- ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
खबर हटके- बिल्ली ₹839 करोड़ की मालकिन:‘अदालत’ ने देवताओं को सुनाई सजा; वजन घटाने के लिए खाना चबाकर छोड़ रहे लोग
अमेरिका की एक बिल्ली 800 करोड़ की ज्यादा की मालकिन है। वहीं, छत्तिसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में देव आदलच लगती है, जहां देवी-देवताओं का सजा सुनाई जाती है। उधर, चीन में वजन घटाने के लिए लोग घंटो खाना चबाकर छोड़ दे रहे है। चीन में एक शख्स ने अपनी करीब ₹60 लाख की पोर्शे को 90 लापता बच्चों के पोस्टरों से ढक दिया। वहीं, अलास्का के बर्फीले बेरिंग सागर में एक लड़का 3 दिन तक पलटी नाव पर भटकता रहा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







