Responsive Scrollable Menu

इस राज्य के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले... 2 किश्तों का बकाया DA, लीव एनकैशमेंट और 15% पेंशन बढ़ोतरी का ऐलान

AP Govt Employees News: आंध्र प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,1 अक्टूबर से DA का पैसा

Continue reading on the app

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

वेटरन एक्टर शरत सक्सेना की मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) की सीरियस सर्जरी होने वाली है। एक्टर ने बुधवार को बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। शरत ने हॉस्पिटल में स्टैंडिंग MRI कराया। उन्होंने MRI मशीन के सामने की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें वह मशीन के सामने सीधे खड़े होकर बंधे नजर आए। सर्जरी से पहले की इस प्रक्रिया के बावजूद शरत कैमरे के सामने पॉजिटिव नजर आए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।” शरत सक्सेना की हेल्थ पर सेलेब्स ने दुआ की फैंस ने शरत की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, “महाकाल आपको आशीर्वाद दें।” डायरेक्टर राजीव राय ने शरत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुड लक और जल्द ठीक हों।” एक्टर अनूप सोनी ने भी कमेंट कर लिखा, “सर, जल्द ठीक हों।” कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, “आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।” एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने लिखा, “ढेर सारा प्यार और दुआएं, शरत सर।” शरत ने कमेंट सेक्शन में सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे शुभकामनाएं देने वाले आप सभी लोगों का धन्यवाद। उम्मीद है कि मैं फिर ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।” 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में कई दशकों का करियर रहा है। वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने सहायक, चरित्र और विलेन के कई तरह के किरदार निभाए हैं। अलग-अलग दौर की कई लोकप्रिय फिल्मों में वह नजर आए उनकी फिल्मों में ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘डुप्लीकेट’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’, और ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल हैं। हाल ही में शरत सक्सेना अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे। 76 साल की उम्र में भी शरत सक्सेना अपनी बेहतरीन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर जिम में कसरत करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी शरत सक्सेना की फिटनेस के फैन हैं। पिछले साल कपिल शर्मा के शो में सलमान खान से पूछा गया था कि कोई ऐसा भी है जिसको देखकर आपको लगा कि जिम शुरू करना है? जिस पर सलमान खान ने कहा था, बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जैसे कि धरम जी (धर्मेंद्र), दारा सिंह जी हैं, शरत सक्सेना ये जो ओल्डर जनरेशन की बात करूं। रंजीत सर। डैनी। वे सभी बहुत, बहुत फिट हैं। शरत ने सलमान के पिता का रोल निभाया था फिल्म ‘तुमको न भूल पाएंगे’ में शरत सक्सेना को सलमान खान के पिता का रोल करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि इससे पहले लोगों ने कहा कि शरत का स्किन डार्क है, जबकि सलमान फेयर हैं। वे उनके पिता कैसे बन सकते हैं। फिल्म के राइटर ने कहा था कि शरत फिल्म में सलमान के असली पिता नहीं होंगे, वे सलमान के किरदार को एडॉप्ट करेंगे। फिल्म का एक सीक्वेंस था, जिसमें शरत सलमान को बताते हैं कि वे उनके असली पिता नहीं हैं। शरत ने इस सीन पर बात करते हुए राजश्री अनप्लग्ड से कहा था कि मैंने डायरेक्टर से पूछा कि इस सीन के लिए मुझे कितना इमोशनल होना पड़ेगा। डायरेक्टर ने कहा कि आप जो भी फील करते हैं, ठीक वैसा ही कैमरा पर दिखाइए। शरत ने बताया था कि मैं और सलमान इस सीक्वेंस की शूटिंग करने लगे। आप जब फिल्म देखोगे, तो पता चलेगा कि वो सीन कितना इंटेंस था। हम दोनों लोग सीन में इतना घुस गए कि बिना ग्लिसरीन के ही रोने लगे। यह सीन बहुत ज्यादा रियल हो गया था। सलमान ने अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था एक्टर ने बताया था कि शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान ने मुझे अपने फार्म हाउस पर इनवाइट किया था। वहां एक तालाब था। उस तालाब में एक झरना भी है। झरना करीब 20 फीट ऊंचा था। मुझे तैरना नहीं आता था। फिल्म के डायरेक्टर पंकज पराशर ने मुझे उसमें कूदने को कहा। मैंने कहा कि आप कह रहे हैं तो मैं कूद जा रहा हूं, वरना मेरी तो यह करने की बिल्कुल हिम्मत नहीं है। अगले दिन सलमान के फार्म हाउस पर ही शूटिंग रखी गई। मेरा उसी तालाब में कूदने का सीन रखा गया। फिल्म के स्टंट डायरेक्टर ने मुझे बाकायदा सेफ्टी वाले कपड़े पहना दिए। इसके बाद मैं उसमें कूदने में कामयाब रहा। कुल मिलाजुला कर इस फिल्म में काम करना बेहतर रहा। सलमान ने शरत को कई फिल्मों में मौका दिया शरत सक्सेना ने बताया था कि सलमान ने इसके बाद उन्हें काफी सारी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। उन्होंने कहा था कि सलमान ने मेरे नाम की काफी सारी फिल्मों में सिफारिश की। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा, उनके साथ काफी सारी फिल्मों में काम किया। उनके साथ काम करके अच्छा लगता है।

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Iran Houthi Tension : हूतियों के वार से तेल बाजार में हलचल! | Breakin News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:30:26+00:00

Weather Update : 14 सितंबर को 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers