Responsive Scrollable Menu

Shadi Karne ke Liye Paise: अब सरकार देगी शादी के पैसे! अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे 5 लाख तक, जानें कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा

अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें पात्र दंपतियों को आर्थिक सहायता देती हैं। अलग-अलग योजनाओं के तहत ₹50 हजार से लेकर ₹5 लाख तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। जानें कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है, क्या शर्तें हैं और आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

Continue reading on the app

NEET PG 2026 Dress Code & Guidelines: नीट पीजी परीक्षा कल, जानें क्या पहनें और क्या ले जाना है अनिवार्य; चेक करें पूरी गाइडलाइंस

NEET PG 2026 dress code: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG 2026) का आयोजन कल यानी रविवार, 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एकल पाली (Single Shift) में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके बाद मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे।

परीक्षा से जुड़े मुख्य समय इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा की समयावधि: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे (इस समय तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी)

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड के नियम
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक निश्चित ड्रेस कोड का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए:

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: छात्र सामान्य ट्राउजर, पैंट या जींस पहनकर आ सकते हैं। जूते पहनने के बजाय साधारण स्लीपर या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाले कपड़ों की अनुमति नहीं होगी।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: छात्राएं लेगिंग या साधारण ट्राउजर पहन सकती हैं। जूतों के स्थान पर सिंपल सैंडल का चयन करें। हाथों में मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा हॉल के अंदर हैंडबैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी गाइडलाइंस और दस्तावेज
परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश के लिए कुछ अहम दस्तावेजों और नियमों का पालन करना होगा:

  • दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) के साथ फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। [Aadhaar Redacted]-आधार आधारित ऑथेंटिकेशन होना जरूरी है, इसके अलावा पहचान के प्रमाण के तौर पर पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी साथ रखा जा सकता है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन और पेजर परीक्षा केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केंद्र पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए इन चीजों को अपने जोखिम पर बाहर ही छोड़ कर आएं।

संशोधित परीक्षा पैटर्न (Revised Paper Pattern)
इस साल नीट पीजी के पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिसके तहत परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे, जिसमें से सबसे सटीक उत्तर का चयन करना होगा।

मार्किंग स्कीम
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक न तो जोड़ा जाएगा और न ही काटा जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंदों में कूटे 30 रन, फिर शतक से रचा इतिहास, स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को बताया केविन पीटरसन से बेस्ट बल्लेबाज

हैरी ब्रूक का तूफानी शतक देखने के बाद बेन स्टोक्स ने उनका लोहा मान लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने ब्रूक को पीटरसन से बेहतर बताया है. अब सवाल है क्या आप इससे सहमत हैं? Wed, 16 Sep 2026 09:10:03 +0530

  Videos
See all

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PAKISTAN में बिगड़े हालात! | IMRAN KHAN के सपोर्ट में कौन-कौन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers