Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit में PM Modi की दो टूक, तकनीक और खनिजों को हथियार न बनाएं

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि61 ब्रिक्स मोदी दूसरी लीड संबोधन प्रौद्योगिकी, दुर्लभ खनिजों को हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आगाह किया कि ‘‘प्रौद्योगिकी और दुर्लभ खनिजों का रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने से’’ साझा प्रगति और समृद्धि में बाधा आ सकती है। उन्होंने ब्रिक्स देशों से सहयोग के जरिए आगे बढ़ने, ‘ग्लोबल साउथ’ के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों का समाधान करने और मानवता के कल्याण का आह्वान किया।

प्रादे142 महाराष्ट्र शाह लीड मोदी मोदी युग ने भारत को परिवारवादी राजनीति से निकालकर प्रदर्शन आधारित राजनीति की तरफ अग्रसर किया: शाह मुंबई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत को भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवादी राजनीति की बुराइयों से दूर ले जाकर ‘कामकाजी’ प्रदर्शन आधारित राजनीति के एक नए युग की शुरुआत की है।

दि60 राहुल लीड मलेशिया राहुल, मलेशियाई प्रधानमंत्री इब्राहिम ने नाश्ते पर मुलाकात की नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को यहां मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से नाश्ते पर मुलाकात की और भारत-मलेशिया संबंधों के साथ-साथ महत्वपूर्ण वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

दि58 ब्रिक्स मोदी द्विपक्षीय प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, फिलीपीन व कजाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बातचीत में व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर खास जोर दिया गया।

अर्थ22 ब्रिक्स पुतिन संबोधन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नए बीमा तंत्र का रखा प्रस्ताव नयी दिल्ली, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ब्रिक्स देशों के बीच एक नए बीमा तंत्र और अनाज बाजार के लिए संयुक्त पहल का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समूह से एक समग्र नजरिया अपनाने का आह्वान किया।

दि49 ब्रिक्स चिनफिंग लीड संबोधन चिनफिंग ने ब्रिक्स में 5-सूत्रीय पहल का प्रस्ताव रखा, बड़ा एकीकृत बाज़ार बनाने का आह्वान नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक बड़ा एकीकृत बाजार बनाने के लिए उभरते बाजारों और ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ अपने करीबी रिश्तों का लाभ उठाना चाहिए।

दि54 ब्रिक्स पेजेश्कियान लीड संबोधन एकतरफा प्रतिबंधों का वैश्विक खाद्य सुरक्षा और लोगों के कल्याण पर प्रत्यक्ष प्रभाव: पेजेश्कियान नयी दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाना चाहिए और एक समावेशी वैश्विक आर्थिक ढांचे की दिशा में काम करना चाहिए, क्योंकि मौजूदा वित्तीय और व्यापारिक प्रणालियों पर अत्यधिक निर्भरता ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं को राजनीतिक झटकों के प्रति असुरक्षित बना दिया है।

दि42 कांग्रेस ब्रिक्स लीड रात्रिभोज भाजपा का विदेशी गणमान्य हस्तियों पर खान-पान संबंधी अपनी पसंद थोपना ‘गंभीर समस्या’ : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसे जाने के एक दिन बाद रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब दुनिया भर से आए गणमान्य व्यक्तियों पर खान-पान की अपनी पसंद थोप रही है, जो “गंभीर समस्या” है।

दि20 कांग्रेस सरकार चीन मोदी की शी से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, चीन के सामने ‘‘आत्मसमर्पण’’ बताया नयी दिल्ली, कांग्रेस ने भारत-चीन संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख पर रविवार को उनसे चार सवाल पूछे और आरोप लगाया कि वह चीन के सामने ‘‘सुनियोजित आत्मसमर्पण’’ की नीति अपना रहे हैं।

प्रादे131 बिहार तेजस्वी लीड बाढ़ बाढ़ राहत के मामले में बिहार से ‘सौतेला’ व्यवहार कर रहा है केंद्र : तेजस्वी पटना, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर राज्य को बाढ़ राहत मुहैया कराने में “सौतेला व्यवहार” करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्रियों पर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सहायता हासिल करने में “नाकाम” रहने को लेकर निशाना साधा।

अर्थ4 भारत रूस तेल यूक्रेन के हमलों के बीच रूस ने अगस्त में भारत से ईंधन का रिकॉर्ड आयात किया नयी दिल्ली, रूस ने अगस्त में रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया। इसमें भारत की उस रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल से तैयार किया गया पेट्रोल भी शामिल है, जिसमें रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की आंशिक हिस्सेदारी है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण रूस की घरेलू रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित होने के बीच यह आयात बढ़ा है।

खेल14 खेल भारत टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया नयी दिल्ली, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Continue reading on the app

South Africa ने Namibia को 8 विकेट से हराकर ODI Series पर 3-0 से कब्जा किया

दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 157 रन के मामूली लक्ष्य को सिर्फ 22 ओवर के भीतर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने घरेलू सत्र में प्रवेश से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाया है, जबकि नामीबिया के लिए इस सीरीज ने कई कमजोरियों को उजागर किया है।

दक्षिण अफ्रीका की जीत में कार्यवाहक कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर चार विकेट लिए। फोर्टुइन के लिए यह दौरा व्यक्तिगत तौर पर भी यादगार रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज का खिताब भी दिलाया था और उस प्रतियोगिता में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने नामीबिया की बल्लेबाजी को लगातार दबाव में रखा। लेग स्पिन गेंदबाज नकबायोम्जी पीटर ने भी 39 रन देकर दो विकेट लिए। खास बात यह रही कि दोनों टीमों ने चार-चार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारा था, लेकिन स्पिन गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित हुए।

नामीबिया की बल्लेबाजी पूरी सीरीज में परेशानी में रही और तीसरे मुकाबले में भी यही कहानी दोहराई गई। एलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक ने 31 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई। इसके बाद जेन ग्रीन और मैक्स हिंगो ने आखिरी विकेट के लिए 31 रन जोड़े और टीम को 150 के पार पहुंचाया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के पास एक बल्लेबाज कम होने के बावजूद यह स्कोर पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

नामीबिया ने इस बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जबकि शुरुआती दोनों मुकाबलों में उसने पहले गेंदबाजी की थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अतिरिक्त उछाल का अच्छा फायदा उठाया। माइकल वान लिंगेन चौथे ओवर में दो रन बनाकर आउट हुए। सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह दो मुकाबलों में सिर्फ दो रन बना सके। कॉर्बिन बॉश ने उन्हें तेज गेंद से परेशान किया।

क्वेना मफाका ने भी जान फ्राइलिंक को लगातार छोटी गेंदें डालने के बाद एक अंदर आती गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद बुसिंग-वोल्शेंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। लेकिन 21वें ओवर में फोर्टुइन ने स्टीनकैंप को अपनी गेंद की दिशा और उछाल से चकमा दिया। अगली ही गेंद पर बुसिंग-वोल्शेंक रन आउट हो गए और नामीबिया 73 रन पर चार विकेट गंवा चुका था।

इसके बाद गेरहार्ड इरास्मस और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। रुबेन ट्रंपेलमैन ने नकबायोम्जी पीटर की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली कोशिश में कैच दे बैठे। फोर्टुइन ने वाल्डो स्मिथ को बोल्ड कर अपना चौथा विकेट पूरा किया। जेन ग्रीन और मैक्स हिंगो ने आखिर में कुछ आक्रामक शॉट लगाए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 37 ओवर के भीतर 156 रन पर समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। जॉर्डन हरमन ने रुबेन ट्रंपेलमैन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इरादे साफ कर दिए। उन्होंने शानदार कट और ड्राइव लगाए। हरमन ने इस श्रृंखला में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 247 रन बनाए। वह एक बार फिर अर्धशतक के करीब पहुंच गए, हालांकि उन्हें 33 रन पर जीवनदान भी मिला।

हरमन ने कॉनर एस्टरहाइजन के साथ पहले विकेट के लिए 150 रन की बड़ी साझेदारी की। एस्टरहाइजन नाबाद 68 रन पर रहे और उन्होंने इसी श्रृंखला में शतक भी लगाया है। उन्होंने शुरुआती दौर में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए और 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

नामीबिया को जॉर्डन हरमन का विकेट मिलने के बाद थोड़ी राहत मिली, जब उन्होंने छोटे गेंद पर हमला करने की कोशिश की और वाल्डो स्मिथ ने उन्हें बोल्ड कर दिया। हालांकि तब तक दक्षिण अफ्रीका जीत से केवल 31 रन दूर था। आखिर में डेवाल्ड ब्रेविस ने जोरदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य सिर्फ 21.5 ओवर में हासिल किया और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। अब नामीबिया को इस साल के अंत में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ होने वाले विश्व क्रिकेट लीग-2 के मुकाबलों से पहले अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

Continue reading on the app

  Sports

Womens Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मोहसिन नकवी की फिर हुई फजीहत

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिला. टीम इंडिया ने ACC के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. Mon, 14 Sep 2026 00:33:11 +0530

  Videos
See all

Team India Wins Women's Asia Cup Final: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, Award Ceremony पर बना सस्पेंस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:02:41+00:00

India Rejects Asia Cup 2026 Trophy From Mohsin Naqvi: मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers