Responsive Scrollable Menu

Congress असम के तीन जिलों में बाढ़ पीड़ितों के क्षतिग्रस्त मकान बनवाएगी

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसने असम के तीन जिलों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण का फैसला किया है और पार्टी पदाधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला शनिवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिवों और उसके जिला समितियों के अध्यक्षों की बैठक में लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और असम प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

पार्टी के एक बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस ने असम के शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के मकानों के पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला किया है।’’ बयान में कहा गया, ‘‘असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश के अनुसार पार्टी के सभी महासचिवों, जिला प्रभारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय करके उन गांवों की तत्काल पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां मकानों का पुनर्निर्माण किया जाना है।’’ बयान के अनुसार, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रमन्ना बरुआ द्वारा जारी औपचारिक पत्र के माध्यम से संबंधित सभी पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस साल असम में बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है। प्रभावित जिलों में मकानों, पशु शेड, मत्स्य पालन केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों समेत बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

Continue reading on the app

Navi Mumbai में पार्किंग विवाद के बाद कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक घायल

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नेरुल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच शिरावणे इलाके में मिनीमहल होटल के निकट हुई।

उन्होंने बताया कि होटल परिसर में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान चार लोगों ने 33-वर्षीय रणजीत सिंह दलजीत सिंह शेरगिल और 21-वर्षीय सुजल खेडकर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एक संदिग्ध ने पीड़ितों के गर्दन और हाथों पर जान से मारने की नीयत से हॉकी स्टिक से हमला किया। इसके बाद, कार के चालक ने जानबूझकर वाहन को पीछे की ओर मोड़ा और फरार होने से पहले पीड़ितों को दो बार कुचल दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाने और अन्य अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में 'डेब्यू' करेगा भारतीय तेज गेंदबाज, कहा- नई टीम के लिए खेलने की खुशी है

mukesh kumar county championship: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखाएंगे. भारतीय तेज गेंदबाज नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मुकाबले खेलेंगे. यह पहला मौका होगा, बिहार का यह तेज गेंदबाज विदेशी जमीन पर कोई घरेलू मैच खेलेगा. Tue, 15 Sep 2026 00:09:20 +0530

  Videos
See all

BRICS Menu Controversy पर सियासत से भड़के CM Devendra Fadnavis.. विपक्ष को सुनाई खरी-खरी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T21:19:28+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Jordan | IRGC | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T21:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers