india vs afghanistan: भारतीय टीम ने पहली बार गाया 'वंदे मातरम्', राष्ट्रगान से पहले बजाया गया
india vs afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मैच में पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाया गया। इसके बाद भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गया गया। इसके बाद अफगानिस्तान का राष्ट्रगान 'द वतन अफगानिस्तान डे' बजाया गया।
मैच शुरू होने से करीब 5 मिनट पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंचीं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। भारतीय क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम् बजने को लेकर स्टेडियम में दर्शक भी हैरान रह गए। हालांकि इस लम्हे से उनका जोश दोगुना हो गया।
Vande matram full played before the national anthem ????????❤️ #indvsafg pic.twitter.com/ZnqibhCy4V
— Abhay SS Jain ???????? (@Abhay8042) September 13, 2026
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कोई देश भारत में भारतीय क्रिकेट टीम से ही क्रिकेट सीरीज खेल रहा हो। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत में सीरीज का आयोजन कर रहा है। यानी सीरीज भारत की धरती पर हो रही लेकिन उसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। दरअसल अफगानिस्तान के अंदरुनी हालात ठीक नहीं हैं। लिहाजा वहां सुरक्षा से लेकर अन्य दूसरे मुद्दों के चलते अफगान बोर्ड ने भारत में क्रिकेट सीरीज की मेजबानी मांगी। जिसे भारतीय सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने मान लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले से ही अफगानिस्तान के काफी क्रिकेटर खेलते रहे हैं। वहीं, अब भारतीय क्रिकेट टीम भी अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने में दिलचस्पी दिखा रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट में नया मुकाम पाया है। अफगानिस्तान के कई बड़े मौकों पर उलटफेर भी किया है।
पाली के कलीम अख्तर के हाथों के खाने के दीवाने हैं बॉलीवुड सितारे, सलमान से धर्मेंद्र तक जुड़ा खास कनेक्शन
Kaleem Akhtar Pali: राजस्थान के पाली के रहने वाले कलीम अख्तर अपने खास स्वाद और बेहतरीन खाना बनाने की कला के चलते चर्चा में हैं. उनके हाथों के खाने का स्वाद बॉलीवुड के कई सितारों को भी पसंद आया है. सलमान खान को जेल में खाना खिलाने से लेकर धर्मेंद्र तक कलीम अख्तर के खाने की तारीफ का जिक्र मिलता है. उनकी कहानी राजस्थान के हुनर और स्वाद की अनोखी पहचान बनकर सामने आती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






