Responsive Scrollable Menu

बाजार पर FPI की बिकवाली की मार! सितंबर में विदेशी निवेशकों ने निकाले 13,138 करोड़

यह ताजा बिकवाली तब हुई है जब जुलाई और अगस्त में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने क्रमशः 20,200 करोड़ और 29,630 करोड़ रुपए का निवेश करते हुए नेट बायर (शुद्ध खरीदार) की भूमिका निभाई थी.

Continue reading on the app

Tripura में बांग्लादेश सीमा पर Smart Border परियोजना का अध्ययन शुरू, CM Manik Saha ने दी जानकारी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से बांग्लादेश से लगी सीमा को ‘स्मार्ट बॉर्डर’ में तब्दील करने पर प्रारंभिक अध्ययन सेपाहीजाला जिले में शुरू हो गया। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जून में त्रिपुरा दौरे के बाद उठाया गया है। शाह ने उस दौरान कहा था कि स्थानीय प्रशासन, प्रौद्योगिकी और सुरक्षाकर्मियों की प्रतिबद्धता के समन्वय से ‘स्मार्ट बॉर्डर’ विकसित किए जाएंगे।

साहा ने पश्चिमी त्रिपुरा स्थित बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘सेपाहीजाला जिले में सीमा को ‘स्मार्ट बॉर्डर’ में तब्दील करने पर प्रारंभिक अध्ययन शुरू हो गया है। इस जिले की बांग्लादेश के साथ 100 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा लगती है। मुझे जानकारी मिली है कि अधिकारियों ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए पहले ही निविदा जारी कर दी है।’’ त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसमें करीब 80 प्रतिशत हिस्से पर बाड़ लगाई जा चुकी है।

साहा ने कहा, ‘‘चूंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ की है, इसलिए सभी सूचनाएं या घटनाक्रम राज्य सरकार तक नहीं पहुंच पाते। इसी कारण हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दे रहे हैं। जब सूचनाएं हम तक पहुंचेंगी, तब हम चुनौतियों या कमियों का समाधान कर पाएंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भी कुछ ऐसे हिस्से हैं, जहां नदियों, दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सीमा पार से आपत्तियों जैसी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बाड़ लगाने का काम नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) ने भी पिछले दौरे के दौरान सीमा को अभेद्य बनाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया था।’’ साहा ने कहा कि एक बार सीमा सुरक्षा मजबूत हो जाने के बाद मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और कई अन्य समस्याओं में काफी कमी आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket: इंग्लैंड से सूपड़ा साफ... पाकिस्तान को अब एक और झटका; WTC में बुरी तरह पिछड़ी टीम 

Pakistan Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान को स्लो ओवर रेट की सजा मिली है। ICC ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में तय समय के मुकाबले 11 ओवर कम फेंकने के कारण पाकिस्तान के WTC खाते से 11 अंक काट दिए हैं।

ICC के मुताबिक समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान 11 ओवर पीछे था। इसके चलते टीम पर उसके मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। इस पेनल्टी के बाद पाकिस्तान के पास WTC 2025-27 चक्र में सिर्फ 5 अंक रह गए हैं। उसका पॉइंट्स प्रतिशत 4.63 है।

पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रहा था। इंग्लैंड दौरे के शुरुआती टेस्ट में हार के बाद टीम आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गई थी। अब स्लो ओवर रेट की पेनल्टी ने उसकी स्थिति और खराब कर दी है। वहीं वेस्टइंडीज 30 अंकों और 20.83 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

पाकिस्तान के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब दौर रहा है। WTC के मौजूदा चक्र में टीम ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़ा बदलाव भी किया गया था।

लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसके अलावा टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया।

अब पाकिस्तान के पास WTC में वापसी के लिए सिर्फ दो सीरीज बची हैं। टीम नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद मार्च 2027 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होगी। पाकिस्तान के लिए इन दोनों सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। उसकी अगली WTC सीरीज अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ होगी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए WTC फाइनल की दौड़ में वापसी करना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Mon, 14 Sep 2026 15:24:47 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 News: ब्रिक्स समिट में शामिल होकर वापस लौटे Masoud Pezeshkian! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:00+00:00

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers