Responsive Scrollable Menu

कार्तिक बोले- पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के साथ नाइंसाफी कर रहा:टीम अभी अनस्टेबल हालत में, सिलेक्शन का असर प्रदर्शन में दिखा

भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की आलोचना की है। उन्होंने कहा- 'पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट के साथ नाइंसाफी कर रही है।' उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान यह बात कही। पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस पर कार्तिक ने पाकिस्तानी को बहुत साधारण टीम बताया। साथ ही उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय कप्तानी, कोच और सिलेक्शन सब कुछ बेहद अस्थिर नजर आ रहा है।’ कार्तिक ने PCB के रवैये पर भी सवाल उठाया कार्तिक ने टेस्ट सीरीज का एनालिसिस करते हुए कहा- ‘जब मैंने यह टेस्ट सीरीज देखी, तो लगा कि पाकिस्तान टीम बेहद साधारण है। पहले दो टेस्ट मैचों में वे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 90 ओवर भी नहीं टिक सके।' उन्होंने कहा- माना कि पिच पर गेंदबाजों को मदद थी और बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन यह ऐसी पिच भी नहीं थी कि जिस पर 90 ओवर भी न खेले जा सकें।' कार्तिक ने PCB के फैसलों पर पर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा- ‘दूसरे टेस्ट के बाद उन्होंने अचानक स्क्वॉड में 7 बदलाव कर दिए और सपोर्ट स्टाफ को भी बदल दिया।’ रजाउल्लाह की तारीफ में कहा- पहले से टीम में क्यों नहीं थे? पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए डेब्यूटेंट रजाउल्लाह को प्लेइंग-11 में शामिल किया था। रजाउल्लाह ने इस मैच में 63 गेंद पर 81 रन की पारी खेली और 4 विकेट भी लिए। कार्तिक ने रजाउल्लाह की तारीफ करते हुए कहा- ‘रजाउल्लाह जैसे खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वे शुरुआत से दौरे वाली टीम में क्यों नहीं थे? टीम सिलेक्शन में आखिर चल क्या रहा है? उनके पास किस तरह के खिलाड़ी हैं?’ कहा- पाकिस्तान के लिए पुराना स्तर हासिल करना मुश्किल कार्तिक ने कहा- ‘पाकिस्तान के पास टेस्ट क्रिकेट की एक शानदार और समृद्ध विरासत रही है, लेकिन फिलहाल वे उस स्तर के आसपास भी नहीं हैं। पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े रहे लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि सही लोग इस स्थिति पर ध्यान देंगे और टीम को फिर से मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। हालांकि कार्तिक ने यह भी माना कि पाकिस्तान को उसके पुराने स्तर पर वापस लाना अब आसान नहीं होगा। ------------------------------- पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच की खबर पढ़ें… जो रुट ने सचिन तेंदुलकर के अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ा:इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 69वीं फिफ्टी लगाते हुए भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'यमराज बन रहा AI', यह कहकर गूगल के डीपमाइंड र‍िसर्चर ने छोड़ी नौकरी, इंजीन‍ियरों में मची भगदड़

AI बनाने वाली कंपनी Google DeepMind के र‍िसर्चर ने यह कहते हुए नौकरी छोड़ दी क‍ि एआई अब इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो रहा है. एंथ्रोपिक में सेफ्टी रिसर्च टीम का नेतृत्व कर चुके जो बेंटन ने भी यही बात कहते हुए नौकरी छोड़ दी. तो खतरा क‍ितना बड़ा है?

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से बाहर, कोच-कप्तान ने संजू सैमसन पर जताया भरोसा

Vaibhav Sooryavanshi out of Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया है. दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभव पर भरोसा जताया.आगामी एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम प्रबंधन 'बैक टू बेसिक्स' की रणनीति अपना रहा है. इसी के तहत अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है, जबकि युवा वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा. Sun, 13 Sep 2026 19:41:45 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में खाने पर सियासत करने पर भड़के अजय आलोक! | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:35:17+00:00

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली में एक 20 साल के युवक को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T14:39:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers