Responsive Scrollable Menu

गोवा मेंं AAP ने गोवा फॉरवर्ड-पार्टी के साथ गठबंधन किया:अगले साल विधानसभा चुनाव; कहा- जनता को मिलेगा असली विकल्प

गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन बनाया है। दोनों दलों ने इसे गोवा के लोगों को असली विकल्प देने की पहल बताया। AAP के संयोजक (कन्वीनर) अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। इसी दौरान यह फैसला लिया गया। फरवरी 2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2022 के चुनावों में AAP ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे दो सीटें मिली थीं। वहीं, पार्टी को 6.7% वोट मिले थे। 2022 में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सिर्फ 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उसे 1 सीट पर जीत मिली थी। कहा- गोवा को तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा गठबंधन की ओर से कहा गया कि गोवा के लोगों को दो बार धोखा दिया गया है। अब उन्हें तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा। बयान में बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा गया। इसमें कहा गया कि दोनों पार्टियां चुनाव के दौरान एक-दूसरे से लड़ सकती हैं। दोनों दलों ने कहा कि यह गठबंधन गोवा के लोगों को एक वास्तविक विकल्प देने के लिए बनाया गया है। गोवा की राजनीति में छोटे दल और गठबंधन का रोल किंगमेकर की ताकत: त्रिशंकु नतीजों के चलते क्षेत्रीय दल व निर्दलीय सरकार बनवाने में निर्णायक साबित होते हैं। कम अंतर, बड़ा असर: गोवा में विधानसभा सीटें छोटी हैं; 500–1,000 वोटों का बिखराव भी बड़े दलों की जीत-हार तय कर देता है। गोवा के 4 सबसे बड़े मुद्दे पर्यावरण व पहचान: अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन, जंगलों की कटाई, कोल हब प्रोजेक्ट्स और आउटसाइडर्स को जमीन बेचने से 'गोयम्कारपोन' (अस्मिता) पर खतरा। बेरोजगारी और ब्रेन ड्रेन: व्हाइट-कॉलर और इंडस्ट्रियल नौकरियों की भारी कमी; युवाओं का खाड़ी देशों व यूरोप (पुर्तगाली पासपोर्ट) पलायन। पर्यटन संकट: 'ओवर्टूरिज्म', खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, टैक्सी माफिया की मनमानी और विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या। नागरिक समस्याएं व भ्रष्टाचार: बार-बार बिजली कटौती, पानी की किल्लत, टूटी सड़कें और सरकारी भर्तियों में कथित 'कैश-फॉर-जॉब' घोटाले। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का GOA में हुआ टाउनहॉल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 25 अगस्त को गोवा के मिरामार में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यूक्रेन पर ट्रंप फेल! ब्रिक्स में मोदी-जिनपिंग की शांति पहल पर पुतिन की मुहर

BRICS समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए शांति वार्ता में मदद की पेशकश की. क्रेमलिन ने दोनों नेताओं की तैयारी का स्वागत किया है.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली-मंधाना की 159 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने किया कमाल, 8वीं बार भारत के सिर सजा एशिया कप का ताज

India wins 8th Women's Asia Cup Title: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक खिताबी जीत की नींव टीम की ओपनर्स ने रखी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 159 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की. फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 59 रनों का अहम योगदान दिया. Sun, 13 Sep 2026 23:25:23 +0530

  Videos
See all

Women's Asia Cup Final: Mohsin Naqvi से भारतीय महिला टीम ने नहीं लिया ट्रॉफी | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:47:49+00:00

CM Samrat on Teachers: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान! | Breaking | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers