Responsive Scrollable Menu

विधानसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा ऐलान, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा सियासी ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन करने की घोषणा की है. दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

केजरीवाल ने बताया कि AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के इस गठबंधन का नाम 'Goa First' होगा. केजरीवाल इस ऐलान के साथ ही गोवा की सियासत में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

गोवा में केजरीवाल ने गठबंधन का लेकर ये ऐलान क्यों किया?

अरविंद केजरीवाल ने गोवा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति सामने रखी है. उन्होंने साफ कहा है कि AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगी. दोनों दलों ने गठबंधन को 'Goa First' नाम दिया है.

क्या है 'Goa First' का मकसद?

आप पार्टी नेताओं के अनुसार इस गठबंधन के जरिए दोनों पार्टियां गोवा के स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखने की कोशिश करेंगी. बता दें गठबंधन का नाम भी इसी रणनीति को दर्शाता है. पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले AAP का यह कदम राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

गोवा चुनाव में बदलेगा सियासी समीकरण?

गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का गठबंधन चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है. अब नजर इस बात पर होगी कि दोनों दल सीट बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं.

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

स्टाइलिश Co-ord Set के साथ रोजाना पाएं क्लासी और यूनिक लुक

Cord Set For Women: अगर आप क्लासी और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आपको को-ऑर्ड सेट ज रूर आजमाना चाहिए. सबसे अच्छी बात यह है कि ये कई तरह के स्टाइलिश डिजाइन में आते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं. इनमें आपको कलर से लेकर पैटर्न तक के काफी विकल्प आसानी से देखने को मिल जाते हैं जिनमे से आप किसी को भी शादी-पार्टी से लेकर ऑफिस, कॉलेज, घूमने-फिरने या रोजाना पहनने तक, किसी भी मौके पर पहन सकती हैं. अपनी पसंद और फिटिंग के हिसाब से आपको साइज के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे. जहां तक फैब्रिक की बात है तो ये मुलायम और आरामदायक मटेरियल से बने होते हैं, जिन्हें पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है. आप इनके साथ हल्का या बोल्ड मेकअप कर सकती हैं और हील्स, फ़्लैट्स या शूज किसी के भी साथ पहन सकती हैं.

1.Selvia Women's Wrap Top and Trouser Pant, Co ord Set for Women

रैप टॉप और ट्राउजर पैंट के साथ आने वाला यह को-ऑर्ड सेट पहनने में आपको काफी स्टाइलिश लुक दे सकता है. इस्सके साथ ही यह को-ऑर्ड सेट ऑफिस वियर के हिसाब से काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है. इसके साथ आप हील या फ्लैट्स भी पहन सकती है जो आपके लुक को बहुत ही खूबसूरत बनने का काम करेगा.

2. Women's Pure Cotton Co-ord Set

V-नेक, काफ लेंथ और स्लीवलेस में आने वाला यह को-ऑर्ड सेट आपको काफी क्लासी लुक देने का काम कर सकता है. इसको आप पार्टी ता डेट जैसे मौके पर आराम से कैरी कर सकती हैं. वहीं, कॉटन फैब्रिक में आने की वजह से यह  Cord Set पहनने में आरामदायक और मुलायम लग सकता है.

3. Women's Latest Co-Ord Set

रेयॉन फैब्रिक के साथ आने वाला यह को-ऑर्ड सेट फ्लोरल डिजिटल प्रिंट में मिल रहा है. इसके साथ ही यह रेगुलर फिट में आता है जो पहनने में आपको काफी अच्छी फिटिंग दे सकता है. साथ ही यह पुल-ऑन क्लोजर में आता है जिसकी वजह से आप इसको आसानी से पहन सकती हैं.

4. TOPLOT Women's Co-ord Set | Stylish Matching Top & Bottom Set

यह को-ऑर्ड सेट स्टाइलिश मैचिंग टॉप और बॉटम सेट के साथ आता है. इसको रोजाना से लेकर ऑफिस तक में पहन जा सकता है. आप चाहें तो इस Women Co Ord Set पर आप हल्का या बोल्ड मेकअप भी अपनी पसंद से कर सकती हैं. वहीं, इसको आप मशीन में वॉश कर सकते हैं.  

5. FIORRA Women's Black Printed Cotton Co-ord Set

पुल-ऑन क्लोजर में आने वाला यह को-ऑर्ड सेट बहुत ही स्टाइलिश लग रहा है जिसको आप घूमने या पार्टी में कैरी कर सकती हैं. ब्लैक में आने वाला यह को-ऑर्ड सेट कॉटन में आता है जो पहनने में आपको आरामदायक लग सकता है. इसमें आपको काफी सारे साइज भी आराम से मिल रहे हैं जिसमें से आप किसी को भी अपने लिए चुन सकती हैं.

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव amazon पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

BRICS Summit | India-China Bilateral Meeting | Salman Khurshid ने क्यों की पारदर्शिता की मांग ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:30:28+00:00

Iran America War Update: खाड़ी देशों में ईरान ने मचाई भयंकर तबाही? | Top | Breaking News | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers