Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi Bhog: गणपति को कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं? जानें 10 दिनों के लिए अलग-अलग प्रसाद लिस्ट

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व माना जाता है. हिंदू धर्म के अत्यंत खास त्योहारों में गणेशोत्सव शामिल है. देशभर में इस त्योहार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश को अलग-अलग प्रकार के भोग लगाए जाते हैं. इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. वहीं, अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर को है. इस दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा. 

गणेशोत्सव के दौरान सच्चे मन से भक्त अपने घर में प्रसाद तैयार करें. दरअसल, बाजार में बनाए जाने वाले प्रसाद या मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल रहता है. इसलिए, दस दिनों के दौरान भगवान गणपति को कौन-कौन सी चीजों को भोग लगाया जा सकता है, यहां हम आपको पूरी लिस्ट बता रहे हैं.

10 दिनों के लिए गणेश जी को इन चीजों को अर्पित करें

1.पहला दिन- मोदक

गणेश चतुर्थी गणेशोत्सव का प्रथम दिन होता है. इसलिए, इस दिन पर भगवान गणेश को पारंपरिक गुड़ और नारियल वाले मोदक भोग में चढ़ाने चाहिए. ये घर में भी आसानी से बनाएं जा सकते हैं. 

2.दूसरा दिन- लड्डू

गणेशोत्सव के दूसरे दिन आप भगवान गणेश को मिष्ठान का भोग लगा सकते हैं. दूसरे दिन बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाएगा. ये भी भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय होते हैं. इन्हें भी घर में बनाना आसान होता है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

3.तीसरा दिन- बेसन लड्डू

बेसन के लड्डू भी भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय होते हैं. इसलिए, आप गणेशोत्सव के तीसरे दिन बेसन के लड्डू उन्हें चढ़ा सकते हैं. बेसन लड्डू को भी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. बेसन का लड्डू बनाने के लिए चने की दाल का आटा का प्रयोग कर सकते हैं.

4.चौथा दिन- नारियल का भोग

गणेश उत्सव के दौरान आप भगवान गणेश के  चौथे दिन नारियल का प्रसाद चढ़ा सकते हैं. नारियल से आप कोई भोग भी बना सकते हैं या फिर चाहे तो भगवान को सीधे ताजा नारियल अर्पित कर सकते हैं. हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल माना जाता है.

5.पांचवें दिन- 5 प्रकार के फल

गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन पर उन्हें पांच प्रकार के फलों का भोग लगा सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए पंच प्रकार के फलों की थाली बनाएं. थाली में केले, सेब, अनार, अंगूर और अन्य मौसमी फलों को शामिल कर सकते हैं. आप खीरा भी रख सकते हैं. ये फल सेहत के लिहाज से भी सही माने जाते हैं. इस प्रसाद में आपको कुछ पकाना भी नहीं पड़ेगा.

6.छठे दिन- खीर

गणेशोत्सव के छठे दिन पर आप भगवान गणेश को दूध और चावल की खीर बनाकर अर्पित कर सकते हैं. सनातन धर्म में खीर को एक पारंपरिक व्यंजन माना जाता है. ये मन को सुकून देने के साथ-साथ पवित्र भी माना जाता है.

7.सातवें दिन- पूरन पोली

गणेश चतुर्थी के सातवें दिन पर आप महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं. इस प्रसाद को बनाने के लिए गुड़-चने की दाल का इस्तेमाल किया जाता है. भगवान गणेश को पूरन पोली भी अत्यंत प्रिय होती है. पूरन पोली घर पर आराम से बनाया भी जा सकता है.

8.आठवां दिन- सूजी हलवा

गणेश पूजा के दौरान आठवें दिन पर आप घी, सूजी और शक्कर या फिर गुड़ के पाउडर से हलवा बना सकते हैं. सूजी का ये हलवा बहुत जल्दी बनकर भी तैयार हो जाएगा. भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद इन्हें सभी को बांटे.

9.नौवां दिन- पेड़े या दूध की मिठाइयां

गणेश चतुर्थी का समापन उत्सव शुरू होने लगता है. ऐसे में पंडाल हो या फिर घर में मेहमानों का आना-जाना बढ़ जाता है. ऐसे में आप इस दिन पर दूध के पेड़े या दूध की बर्फी का भोग लगा सकते हैं. ये प्रसाद भी अत्यंत पवित्र माना जाता है.

10.दसवें दिन- महाभोग

दसवें दिन अनंत चतुर्दशी का होता है. इस दिन गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा. ऐसे में अंतिम दिन पर बप्पा को भोग चढ़ाने के लिए मिठाइयां, फल, पूड़ी, सब्जी खीर और मोदक भी बनाए जाते हैं. इन्हें एक थाली में सजाकर अर्पित किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

IND VS AFG: अफगानिस्तान के ये 3 खिलाड़ी आज चल गए, तो टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, हाथ से निकल सकता है मैच

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर यानि आज अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेगी. मगर, अफगानिस्तान की टीम टी-20 फॉर्मेट में एक मुश्किल टीम हो जाती है, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, जो विपक्षी टीम को परेशान करने में माहिर हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

राशिद खान

अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. राशिद एक ऐसी पहेली हैं, जिनका जवाब तलाशना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता. उनकी गुगली और तेज लेग स्पिन भारतीय बल्लेबाजों को खास तौर पर बीच के ओवरों में परेशानी में डाल सकती है.

वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस फॉर्मेट में उनका अनुभव भी बेहद ज्यादा है. दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही है, लेकिन स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है. ऐसे में राशिद की गेंदों को पढ़ना भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी. इसके अलावा वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं.

इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान पहले T20 मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अफगानिस्तान ने उन्हें राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सौंपी है और दिल्ली में वह बतौर कप्तान अपनी शुरुआत करेंगे. जादरान की सबसे बड़ी ताकत उनकी खतरनाक बल्लेबाजी है.

वह पारी को संभालने के साथ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में भी सक्षम हैं. अफगानिस्तान की टीम को उनसे टॉप ऑर्डर में मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी. खास बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले जादरान ने भारतीय गेंदबाजों के लिए अपनी रणनीति तैयार होने की बात कही है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्दी आउट करना जरूरी होगा.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी नबी लंबे समय से अफगानिस्तान की टी20 टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी, दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

उनके नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,400 से ज्यादा रन और 100 से अधिक विकेट हैं, जो उनकी निरंतरता और अनुभव को दर्शाता है. दिल्ली की पिच पर स्पिन को थोड़ी मदद मिलने की संभावना है, ऐसे में नबी बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं. वहीं जरूरत पड़ने पर वह निचले क्रम में तेजी से रन भी जोड़ सकते हैं.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आखिरी बार कब रोईं थीं स्मृति मंधाना, खुद किया खुलासा, बोलीं- 'उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया...'

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में गिरावट! | Gold Price Crash | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:00:02+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग...आया बड़ा अपडेट! | Jordan | IRGC | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers