दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली
वो न केवल आवाज़ें रिकॉर्ड करती हैं, बल्कि जनता और अधिकारियों को उनके बारे में सूचित भी करती हैं और जागरूकता पैदा करती हैं.
UP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को अक्टूबर में मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, जानें कितनी खाते में राशि आएगी
उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। वेतन में अक्टूबर से वृद्धि देखने को मिलेगी। यूपी शासनादेश के अनुसार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 8000 की जगह 12,000 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को 4000 की जगह 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
नई दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी, ऐसे में इसका भुगतान अक्टूबर 2026 में किया जाएगा यानी अक्टूबर में मिलने वाले भुगतान में सितंबर का बढ़ा हुआ मानदेय शामिल होगा। इससे प्रदेश की 2.91 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
इतना ही नहीं मानदेय के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर, ड्रेस के रूप में अब 2 के बजाय 3 साड़ियां और केंद्रों के डिजिटलाइजेशन के तहत स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4,000 और सहायिकाओं के मानदेय में 2,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिसके बाद 8 सितंबर 2026 को अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने आदेश जारी किए। योगी सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
आंगनबाड़ी कर्मियों के विस्तारित कार्य-दायित्वों, ईसीसीई (ECCE) एवं पोषण सेवाओं में उनकी केंद्रीय भूमिका, तथा बढ़ती डिजिटल एवं अभिसरण संबंधी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। वर्तमान में इन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलाकर क्रमशः 8,000 रुपए और 4,000 रुपए प्रति माह मानदेय दिया जा रहा था, जिसमें अब राज्य सरकार ने अपनी तरफ से यह अतिरिक्त बढ़ोतरी जोड़ दी है। इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिला कर्मियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
शासन ने इस निर्णय के अनुपालन में आगे की जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (प्रयागराज), सचिव (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली), मुख्य कोषाधिकारी (लखनऊ) समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। उप सचिव विनय कुमार पाठक की ओर से भी इसे जल्द से जल्द लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मानदेय का पूरा विवरण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- बढ़ा हुआ अतिरिक्त फिक्स्ड मानदेय: 1,500 रुपए
- बढ़ा हुआ अतिरिक्त वेरिएबल मानदेय: 2,500 रुपए
- कुल मासिक वृद्धि: 4,000 रुपए
आंगनबाड़ी सहायिका
- बढ़ा हुआ अतिरिक्त फिक्स्ड मानदेय: 750 रुपए
- बढ़ा हुआ अतिरिक्त वेरिएबल मानदेय: 1,250 रुपए
- कुल मासिक वृद्धि: 2,000 रुपए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
Mp Breaking News







