Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु: Dharapuram विधानसभा उपचुनाव में उतरेगा Toddy Movement, ताड़ी से प्रतिबंध हटाने की मांग

तमिलनाडु ‘टोडी मूवमेंट’ संगठन के समन्वयक सी. नल्लासामी ने रविवार को कहा कि संगठन कावेरी जल अधिकारों और टोडी (ताड़, खजूर या नारियल के पेड़ों के रस से बनने वाला एक पारंपरिक और प्राकृतिक नशीला पेय) को कानूनी मान्यता दिलाने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए धारापुरम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा। नल्लासामी ने कहा कि यह संगठन पूरे विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जोरदार अभियान चलाएगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आगामी उपचुनाव में हम धारापुरम निर्वाचन क्षेत्र से कावेरी जल अधिकारों की बहाली और टोडी को कानूनी मान्यता दिलाने की नीतियों का समर्थन करने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे।’’ टोडी पर दशकों से लगी पाबंदी का मुद्दा उठाते हुए नल्लासामी ने अपनी खुली चुनौती दोहराई और कहा कि अगर किसी ने भी यह साबित कर दिया कि यह पाबंदी सही है तो उसे 10 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की, ‘‘अगर आपमें से कोई भी यह साबित कर देता है कि टोडी पर लगी पाबंदी सही है, तो मैं 10 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा।’’ विधायकों की ओर से सुविधाएं बढ़ाने की मांग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विधायक हमेशा गाड़ियों की मांग करते रहते हैं। अगर कोई विधायक आकर यह साबित कर दे कि टोडी पर प्रतिबंध सही है तो हम उस विधायक को ‘इनोवा कार’ देंगे।’’ नल्लासामी ने न्यायमूर्ति बी. गोकुलदास आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘न्यायाधीश ने रिपोर्ट में पूछा था कि तमिलनाडु में टोडी पर प्रतिबंध क्यों है जबकि यह मां के दूध की तरह ही एक प्राकृतिक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ है।’’ राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची में अवैध शराब त्रासदी की जांच के लिए न्यायमूर्ति बी. गोकुलदास की अगवुाई में आयोग का गठन किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध इसलिए जारी किया गया है क्योंकि अलग-अलग विचारधारा वाली सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए धन जुटाने के वास्ते व्यावसायिक शराब लॉबी पर निर्भर हैं।

सत्तारूढ़ प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा: ‘‘या तो वह टोडी पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा करें या मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें।

Continue reading on the app

India Post GDS Online Form 2026 for 23757 Post | Schedule II July Exam

India Post GDS July 2026 Schedule II Recruitment 2026 Apply Online for 23757 Post Post Update Date: 13-09-2026 Short Description : Department of Post Office (Bhartiya Dak Vibhag) has released notification for India Post GDS in which there are 23757 Post . Eligible candidates can apply online between 31/08/2026 to 19/09/2026. All the India Post ...

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

BRICS Summit | India-China Bilateral Meeting | Salman Khurshid ने क्यों की पारदर्शिता की मांग ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:30:28+00:00

Iran America War Update: खाड़ी देशों में ईरान ने मचाई भयंकर तबाही? | Top | Breaking News | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers