Responsive Scrollable Menu

Kerala के Kaniv 108 Ambulance कर्मियों को हड़ताल की इजाजत नहीं: मंत्री

केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने रविवार को ‘कनिव-108’ आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के चालकों और कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मरीजों की जान को खतरे में डालने की अनुमति नहीं देगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ‘कनिव-108’ एंबुलेंस सेवा के चालकों और कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों को लेकर राज्यभर में घोषित हड़ताल के संदर्भ में यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्मचारियों ने पहले जब हड़ताल का नोटिस दिया था, तब सरकार ने हस्तक्षेप कर उनके साथ एक समझौता किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कार्यभार संभालने के एक सप्ताह के भीतर उन्होंने हड़ताल का नोटिस दिया था।

मैंने उनसे बात की और समझौता किया। इसके बाद भी वे लगातार अपनी मांगें उठा रहे हैं। यह सही तरीका नहीं है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हम किसी को भी मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

सरकार इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है और हम किसी भी हद तक जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा में हड़ताल की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि यह गंभीर जरूरत वाले मरीजों को सेवा प्रदान करती है। मुरलीधरन ने कहा, ‘‘किसी भी स्थिति में इस क्षेत्र में हड़ताल की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि ये मरीजों से जुड़ा मामला है। 108 एंबुलेंस सेवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और गंभीर स्थिति वाले लोगों के लिए है।

क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है कि वह इन मरीजों की सुरक्षा करे? इसके लिए हमें किसी भी हद तक जाना होगा।’’ वहीं, विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की विस्तारित राज्य समिति की बैठक पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बैठक करने दीजिए। वे अपनी गलतियों को सुधारने वाले नहीं हैं, बल्कि और गलतियां करने की ओर बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि किसी भी स्थिति में पिनराई विजयन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के लिए वरदान ही साबित होंगे।

Continue reading on the app

दिल्ली में BRICS Summit का असर! ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 4,712 चालान कटे

Delhi Traffic Challan: BRICS समिट को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 4,712 चालान काटे गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि समिट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्ती जारी रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, बेन शेल्टन को हराकर जीता अपना पहला US ओपन खिताब

जून में रोलैंड गैरोस जीतने और विंबलडन फ़ाइनल तक पहुंचने के बाद, ज्वेरेव 'ओपन एरा' में एक ही साल में अपने पहले दो मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए. Mon, 14 Sep 2026 04:10:56 +0530

  Videos
See all

Ganesh Chaturthi 2026 LIVE | Ganpati Bappa Morya | Mumbai: सिद्धिविनायक मंदिर से बप्पा के LIVE दर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T00:09:33+00:00

पद्मा नदी में नाव पलटी, महिला बच्चों समेत 11 का Rescue #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T00:10:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers