Mayawati ने स्वास्थ्य को लेकर दी सफाई, आकाश आनंद पर फिर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों पर सफाई दी। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके बीमार होने की बातें गलत हैं। मायावती ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही सभी बातें निराधार हैं।
आकाश आनंद पर फिर लगाया आरोप
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि शनिवार रात आकाश ने उनके घर फोन करके उनकी तबीयत के बारे में पूछा था।
मायावती के मुताबिक, रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आकाश का फोन आया। उन्होंने पार्टी के कार्यालय प्रभारी और मायावती के निजी सचिव आलोक कुमार से पूछा कि क्या बहनजी की तबीयत खराब है। वहां से उन्हें बताया गया कि मायावती पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इसे भी पढ़ें: Mayawati ने भतीजों आकाश-ईशान को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब परिवार से किसे मिलेगा मौका?
बहनजी को मत बताना कि मैंने फोन किया
मायावती ने दावा किया कि स्वास्थ्य के बारे में पूछने के बाद आकाश आनंद ने आलोक कुमार से कहा कि बहनजी को यह न बताया जाए कि उन्होंने फोन किया था। मायावती ने कहा कि आकाश की फोन करने की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। हालांकि, उन्होंने इस पूरे मामले को आकाश के दोहरे व्यवहार से जोड़कर देखा।
आकाश अब भी ससुर के कहने पर काम कर रहे: मायावती
मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आकाश अपने दिमाग से फैसला नहीं ले रहे हैं और अब भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं। आकाश आनंद की ओर से इस ताजा आरोप पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें: Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह
मायावती की बीमारी की अफवाह को लेकर भी बयान
मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके बीमार होने की खबरें सही नहीं हैं।
आकाश आनंद को पार्टी से फिर निकाला जा चुका है
आकाश आनंद को मायावती पहले अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना चुकी हैं। हालांकि, बाद में उन्हें कई बार पार्टी की जिम्मेदारियों से हटाया गया और वापस भी लाया गया। हाल ही में उन्हें तीसरी बार बसपा से निष्कासित किया गया है।
इससे पहले मायावती ने आकाश की पार्टी में भूमिका को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले से भी जोड़ा था। इसके बाद मायावती ने आकाश और अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद को बसपा में कोई पद नहीं देने का फैसला भी साफ किया था।
Balrampur में 60 लाख रुपये के सरकारी गेहूं गबन मामले में एक अधिकारी गिरफ्तार, दो पर केस
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764 मीट्रिक टन गेहूं गायब होने के मामले में क्रय केंद्र प्रभारी समेत दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक अश्वनी शुक्ला द्वारा तुलसीपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि 11 सितंबर को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय, सहायक आयुक्त सहकारिता अजय कुमार मौर्य और अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप अग्रहरि की संयुक्त टीम ने बी-पैक्स तुलसीपुर के नचौरा एवं कौवापुर गेहूं क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया था।
शुक्ला ने शिकायत में बताया कि जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नचौरा केंद्र पर वर्ष 2026-27 में कुल 420.87 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज थी, जिसमें से 353.759 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को भेजा गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार शेष 67.111 मीट्रिक टन गेहूं गोदाम में होना चाहिए था लेकिन जांच टीम को गोदाम की चाबी उपलब्ध नहीं कराई गई और खिड़कियों से देखने पर गोदाम खाली मिला। उन्होंने बताया कि इसी तरह कौवापुर केंद्र के अभिलेखों में 322.600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज थी, जिसमें से केवल 160.947 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई को भेजा गया था।
रिकॉर्ड के मुताबिक, गोदाम में 161.653 मीट्रिक टन गेहूं होना चाहिए था लेकिन मौके पर भंडार शून्य मिला। शुक्ला के मुताबिक, दोनों केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,605 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 59.59 लाख रुपये के सरकारी धन के गबन का अनुमान है। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक की तहरीर पर प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





