Horror Movies: OTT की ये फिल्में रातों की नींद उड़ा देंगी, लाइट जलाकर सोना पड़ेगा; अकेले देखने से पहले हिम्मत जुटा लेना
Horror Movies: अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं और कुछ अलग देखने का मन है, तो ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जिन्हें शायद आपने अभी तक नहीं देखा होगा। इनमें डर के साथ कहानी भी काफी दमदार है। हम आपके लिए ऐसी हॉरर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद रात में अकेले कमरे से बाहर निकलने में भी डर लग सकता है। इनमें साउथ की फिल्मों से लेकर ममूटी की ‘ब्रमायुगम’ तक शामिल है।
तुम्बाड
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
भाषा- मराठी
साल 2018 में रिलीज हुई राही अनिल बर्वे की ‘तुम्बाड’ को आज भारत की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है। हालांकि, रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। कहानी विनायक राव और हस्तर नाम के एक रहस्यमयी देवता के इर्द-गिर्द घूमती है। लालच विनायक को ऐसी मुसीबत में पहुंचा देता है, जिससे निकलना आसान नहीं होता। फिल्म का रनटाइम करीब 1 घंटे 48 मिनट है।
भूतकालम
ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
भाषा- मलयालम
2022 में आई ‘भूतकालम’ एक मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है। फिल्म में घर के अंदर होने वाली अजीब घटनाएं धीरे-धीरे डर बढ़ाती जाती हैं। आईएमडीबी पर फिल्म की रेटिंग 7.5 बताई गई है। फिल्म में दिखने वाली रहस्यमयी घटनाएं और डरावने दृश्य इसे बाकी हॉरर फिल्मों से अलग बनाते हैं।
ब्रमायुगम
ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
भाषा- मलयालम
ममूटी की ‘ब्रमायुगम’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। ब्लैक एंड व्हाइट में बनी यह फिल्म अपने माहौल और डरावनी कहानी के लिए काफी अलग है। ममूटी की दमदार एक्टिंग और फिल्म का रहस्यमयी माहौल डर को और बढ़ा देता है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे रहस्य भी गहरा होता जाता है।
यह भी पढ़े- वेम्बली में छाए दिलजीत, अब भारत में होगा अगला बड़ा शो; तारीख भी कर दी अनाउंस
Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स में 75% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी
Stocks to Buy: शेयर बाजार में दबाव के बीच इन 5 शेयरों पर ब्रोकरेज का रुख बुलिश है। Vodafone Idea से लेकर IRB Infrastructure तक, कुछ शेयरों में 30% से 75% तक तेजी का अनुमान है। आखिर इन कंपनियों में ऐसा क्या दिख रहा है, जिसने ब्रोकरेज को भरोसा दिलाया? जानिए डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol







