Responsive Scrollable Menu

मुंबई में 20 बिल्लियों को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:गुस्से में की थी हत्या; PETA ने ₹50 हजार का इनाम रखा था

मुंबई के चेंबूर में करीब 20 आवारा बिल्लियों को मारने के मामले में पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा केशव जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में जोशी ने बिल्लियों को गुस्से में मारने की बात कबूल की। दरअसल, 4 सितंबर को इलाके में कई बिल्लियों के शव मिले थे। कुछ बिल्ली के बच्चे भी मरे और घायल हालत में मिले थे। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया (PETA India) ने बिल्लियों को मारने वाले की जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम रखा था। 3 सितंबर को चार बिल्लियां मरी मिलीं थी रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले 5-6 साल से इलाके में आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और उनका इलाज कराने में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मरी मिलीं थी। इसके तीन दिन बाद 6 सितंबर की सुबह वह शनि मंदिर के पास बिल्लियों को खाना खिलाने पहुंचीं। वहां उन्हें एक बिल्ली और उसका बच्चा खून से लथपथ मिला। दोनों के सिर पर चोटें थीं। घाव देखकर आशंका जताई गई थी कि उन्हें किसी भारी या धारदार वस्तु से मारा गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे शव रुबीना ने मदद के लिए पेटा इंडिया और अन्य पशु कल्याण संगठनों से संपर्क किया था। संगठन की सलाह पर 6 सितंबर को मिली दोनों बिल्लियों के शवों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए परेल के एक पशु अस्पताल भेजा गया था। पूजा श्रीवास्तव की मदद से रुबीना ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ------------ ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती; तस्करी करके लाने की आशंका ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

SBI का दावा लोन और EMI फिर महंगी होगी:RBI 0.50% तक रेपो रेट बढ़ा सकता है, क्रूड ऑयल $100 पार होने से महंगाई बढ़ेगी

आने वाले दिनों में आपका होम लोन और कार लोन महंगा हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है, इसके बाद दिसंबर में भी इतनी ही बढ़ोतरी कर सकता है। यानी 0.50% तक रेपो रेट बढ़ सकते हैं। हाल ही में अगस्त में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में RBI ने रेपो रेट को लगातार चौथी बार 5.25% पर स्थिर रखा था। हालांकि, अब अक्टूबर 5 से 7 के बीच होने वाली अगली MPC बैठक में दरें बढ़ाना लगभग तय माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

क्या दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन एक बार फिर फेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. हालांकि, इस जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने एक बड़ी दुविधा बनी हुई है. दुविधा है दूसरे टी20 मैच में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल पाएगा. Mon, 14 Sep 2026 12:24:47 +0530

  Videos
See all

Women Asia Cup Final: भारत बना 8वीं बार चैंपियन, लेकिन ट्रॉफी लेने से कर दिया इनकार! | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T07:46:34+00:00

Gurugram Parking Dispute: कारगिल के योद्धा पर पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से हमला | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T07:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers