Responsive Scrollable Menu

मुंबई में 20 बिल्लियों को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:गुस्से में की थी हत्या; PETA ने ₹50 हजार का इनाम रखा था

मुंबई के चेंबूर में करीब 20 आवारा बिल्लियों को मारने के मामले में पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा केशव जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में जोशी ने बिल्लियों को गुस्से में मारने की बात कबूल की। दरअसल, 4 सितंबर को इलाके में कई बिल्लियों के शव मिले थे। कुछ बिल्ली के बच्चे भी मरे और घायल हालत में मिले थे। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया (PETA India) ने बिल्लियों को मारने वाले की जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम रखा था। 3 सितंबर को चार बिल्लियां मरी मिलीं थी रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले 5-6 साल से इलाके में आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और उनका इलाज कराने में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मरी मिलीं थी। इसके तीन दिन बाद 6 सितंबर की सुबह वह शनि मंदिर के पास बिल्लियों को खाना खिलाने पहुंचीं। वहां उन्हें एक बिल्ली और उसका बच्चा खून से लथपथ मिला। दोनों के सिर पर चोटें थीं। घाव देखकर आशंका जताई गई थी कि उन्हें किसी भारी या धारदार वस्तु से मारा गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे शव रुबीना ने मदद के लिए पेटा इंडिया और अन्य पशु कल्याण संगठनों से संपर्क किया था। संगठन की सलाह पर 6 सितंबर को मिली दोनों बिल्लियों के शवों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए परेल के एक पशु अस्पताल भेजा गया था। पूजा श्रीवास्तव की मदद से रुबीना ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ------------ ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती; तस्करी करके लाने की आशंका ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026: मोदी के BRICS दांव से बदलेगा दुनिया का खेल? | BRICS 2026 | PM Modi | World

BRICS Summit 2026: मोदी के BRICS दांव से बदलेगा दुनिया का खेल? | BRICS 2026 | PM Modi | World #BRICS #BRICS2026 #PMModi #NarendraModi #Modi #BRICSSummit #India #Putin #XiJinping #WorldPolitics #GlobalPolitics #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #News18 #N18V BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और भारत के रुख पर पूरी दुनिया की नजर है। भारत, रूस, चीन और अन्य BRICS देशों के बीच बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर भारत की सोच सामने रखी। BRICS में भारत की भूमिका, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कूटनीतिक समीकरण और वैश्विक राजनीति पर इसके असर को इस वीडियो में विस्तार से समझिए। क्या BRICS के मंच से भारत ने दुनिया को कोई बड़ा संदेश दिया? क्या भारत की कूटनीति से वैश्विक शक्ति संतुलन बदल रहा है? देखिए पूरी खबर और जानिए BRICS Summit 2026 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy

Continue reading on the app

  Sports

Delhi Capitals IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के पास 'त्रिमूर्ति' की शक्ति, 755 विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम से जुड़ा

Delhi Capitals: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ सकता है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा टीम के गेंदबाजी कोच बनने जा रहे हैं। दोनों पहली बार IPL में कोच की भूमिका निभाएंगे। इनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लिए हैं। वास IPL के शुरुआती तीन सीजन यानी 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। 52 साल के वास का कोचिंग अनुभव मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में रहा है। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ अलग-अलग दौर में कोचिंग कर चुके हैं।

वास ने न्यूजीलैंड की टीम के साथ कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है और 2016 वर्ल्ड टी20 के दौरान आयरलैंड से जुड़े थे। श्रीलंका क्रिकेट में उन्होंने फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट और अकादमी मेंटर के तौर पर युवा गेंदबाजों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह 2024 Zim Afro T10 में NYS Lagos और LPL 2026 में Kandy Royals के हेड कोच रह चुके हैं।

वहीं अमित मिश्रा का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। 42 वर्षीय मिश्रा ने 2024 में अपना आखिरी IPL मैच खेला और सितंबर 2025 में संन्यास ले लिया।

मिश्रा ने IPL के पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर धमाका किया था। वह टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं और 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 2022 को छोड़ दें तो वह 2008 से 2024 तक हर सीजन IPL में खेले।

वास और मिश्रा ने अपनी नई भूमिका में काम शुरू भी कर दिया है। दोनों फिलहाल दिल्ली में DC के अकादमी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।

कोचिंग स्टाफ में बदलाव DC के सह-मालिक GMR Sports और JSW Sports के बीच IPL 2024 के बाद हुए समझौते का हिस्सा है। इसके तहत दोनों मालिक बारी-बारी से दो साल तक फ्रेंचाइजी का संचालन करेंगे। 2025 और 2026 में GMR के कार्यकाल के दौरान वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, हेमंग बदानी हेड कोच और मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच थे। अब अगले चक्र में दिल्ली का नया कोचिंग सेटअप नजर आएगा।

Mon, 14 Sep 2026 15:54:48 +0530

  Videos
See all

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00

Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम में गुंडागर्दी, लेडी बाइकर को मारी टक्कर | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers