Devoleena Bhattacharjee: टीवी को ‘डस्टबिन’ कहना रोहित रॉय को पड़ा भारी, देवोलीना बोलीं- लोग आपको रोनित रॉय के भाई के तौर पर जानते हैं
Devoleena Bhattacharjee: टीवी को लेकर अभिनेता रोहित रॉय का बयान अब विवादों में घिर गया है। रोहित ने टेलीविजन को ‘डस्टबिन मिडियम’ बताया था। उनके इस बयान पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिनेता नमन शॉ ने कड़ी नाराजगी जताई है।
देवोलीना ने जमकर सुनाया
‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं देवोलीना ने रोहित के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस टीवी ने रोहित को काम और पहचान दी, उसी को अब वह खराब बता रहे हैं। देवोलीना कहा कि कुछ लोग उसी हाथ को काटने लगते हैं, जिसने उन्हें खिलाया-पिलाया है। उन्होंने रोहित पर भी यही बात लागू होने की बात कही।
ज्यादातर लोग आपको भाई की वजह से जानते हैं
देवोलीना ने रोहित रॉय के करियर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें रोहित का कोई टीवी शो याद नहीं है और ज्यादातर लोग उन्हें रोनित रॉय के भाई के रूप में जानते हैं। उन्होंने कहा कि रोनित रॉय ने खुद टीवी से पहचान बनाई है। ऐसे में रोहित के लिए भी टीवी को ‘डस्टबिन’ कहना समझ से परे है।
टीवी इतना खराब था तो काम क्यों किया?
देवोलीना ने सवाल किया कि अगर रोहित को टेलीविजन इतना खराब लगता है, तो उन्होंने इतने सालों तक इसी इंडस्ट्री में काम क्यों किया? उन्होंने यह भी कहा कि आज बॉलीवुड के बड़े कलाकार अपनी फिल्मों का प्रचार करने और रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए टीवी पर आते हैं। ऐसे में टीवी को नीचा दिखाना सही नहीं है।
टीवी ने मुझे सबकुछ दिया
देवोलीना ने कहा कि टेलीविजन उनके लिए सिर्फ काम करने की जगह नहीं, बल्कि उनका घर है। उन्होंने अपने करियर का पूरा श्रेय टीवी को दिया। अभिनेत्री ने कहा कि टीवी ने उन्हें काम, पहचान, सम्मान और करियर दिया है। इसलिए उन्हें इस माध्यम का हिस्सा होने पर हमेशा गर्व रहेगा। देवोलीना आखिरी बार ‘छठी मैया की बिटिया’ में नजर आई थीं।
नमन शॉ ने भी बोला हमला
रोहित के बयान पर अभिनेता नमन शॉ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टेलीविजन ने रोहित को करीब दो दशक तक काम, पहचान और मौके दिए हैं। इसलिए पूरे माध्यम को कुछ लोगों के व्यवहार की वजह से खराब बताना ठीक नहीं है। नमन ने रोहित पर तंज कसते हुए कहा कि शायद जरूरत से ज्यादा बोटॉक्स का असर माथे से आगे बढ़कर उनके दिमाग तक पहुंच गया और उनका दिमाग वहीं ‘जम’ गया।
यह भी पढ़े- POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल ने तोड़ी चुप्पी, ‘सैराब’ को अलविदा कहते हुए लिखा खास संदेश
Akanksha Chamola: 'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती', 10 करोड़ की एलिमनी की खबर पर आकांक्षा चमोला ने दिया करारा जवाब
Lock Upp 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला शो में अपने कई खुलासों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौरव खन्ना के साथ उनकी शादी और तलाक की खबरें सीजन के सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल रही हैं। शो में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद उनके कुछ बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और यह दावा भी सामने आया कि आकांक्षा ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है।
अब आकांक्षा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।
अगर इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती
Mashable India को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला से गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक और 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने को लेकर सवाल किया गया। इस पर आकांक्षा ने कहा, “अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती। अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना, तो मैं कब का ये देश छोड़कर चली गई होती।”
आकांक्षा ने आगे कहा कि अगर उनके पास इतनी बड़ी रकम होती तो वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूमतीं और कई जगहों को एक्सप्लोर करतीं।
Lock Upp 2 में तलाक को लेकर हुआ था बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद शो के तीसरे हफ्ते में गौरव खन्ना बतौर गेस्ट पहुंचे थे। गौरव ने आकांक्षा से कहा था कि शो पर उनके तलाक की बात सामने आने से दोनों परिवारों को काफी झटका लगा। उन्होंने बताया कि इस खुलासे के बाद उन्हें दोनों परिवारों की स्थिति संभालनी पड़ी।
शादी से पहले बायसेक्सुअल होने का किया खुलासा
शो के दौरान आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह बायसेक्सुअल थीं और वह मां नहीं बनना चाहती थीं। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि वह अब एसेक्सुअल हो चुकी हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि उनमें मां बनने की इच्छा या मातृत्व वाली प्रवृत्ति नहीं है।
उन्होंने कहा, “99% लोग शादी इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि आपको बच्चे चाहिए और परिवार आगे बढ़ाना है, वरना आप क्यों शादी करोगे। वह अपनी जगह गलत नहीं हैं। फिर Bigg Boss हुआ और मुझे एहसास हुआ कि उन्हें यह बहुत ज्यादा चाहिए और मैं यह नहीं कर पा रही हूं। मैं उन्हें उस स्थिति में नहीं डालना चाहती।”
2016 में हुई थी आकांक्षा और गौरव की शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को शादी की। यह शादी गौरव खन्ना के होमटाउन कानपुर में तीन दिनों तक चले भव्य समारोह के रूप में आयोजित की गई थी।
अब दोनों के तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आकांक्षा के 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने से इनकार ने इस मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








