EXPLAINER: WTC प्वॉइंट्स टेबल में हलचल, इंग्लैंड ने बढ़ा दी है टीम इंडिया की टेंशन! जानिए अब कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत
Explainer On WTC Points Table Update: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंडर पाकिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस सीरीज को जीतने के बाद भले ही इंग्लिश टीम की स्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बेहतर न हुई हो, लेकिन इस जीत से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम जो पहले ही फाइनल की रेस से बाहर थी, उसकी हालत खस्ता है और वह अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर काबिज है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. सीरीज के सभी तीन मैच मेजबान टीम ने जीते और इसी के साथ सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. पहला मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रन के बड़े अंतर से जीता. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में हुआ, जिसे जो रूट एंड कंपनी ने 194 रन से जीतकर अपने नाम लिया. फिर सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच बर्मिंघम में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.
More #WTC27 gains for England after a series sweep over Pakistan ????
— ICC (@ICC) September 12, 2026
More on the recent standings ???? https://t.co/Ag5irO9kgu pic.twitter.com/bvUt7njASP
इंग्लैंड ने WTC प्वॉइंट्स टेबल में नहीं हुआ फायदा
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीत तो लिया, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम को कुछ खास फायदा नहीं हुआ. दरअसल, पहले भी टीम नंबर-6 पर थी और अभी भी नंबर-6 पर ही काबिज है. मगर, जीत के बाद टीम ने अपनी स्थिति को बेहतर किया है और वह 74 अंकों और 38.54 प्रतिशत के 6वें नंबर पर काबिज है.
इंग्लिश टीम ने इस संस्करण में अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और 8 मैच हारे हैं. जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है. हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव है और वे इस रेस से बाहर होने की कगार पर हैं. बताते चलें, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में कुल 5 टेस्ट मैच और बचे हैं. साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैच और फिर बांग्लादेश के साथ 2 मुकाबले जीतने हैं.
टीम इंडिया नंबर-5 पर है काबिज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल टीम इंडिया अभी नंबर-5 पर काबिज है. भारत ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया के पास 68 अंक हैं और उनका PCT 51.52 है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टीम इंडिया अभी भी WTC फाइनल की रेस में शामिल है, लेकिन उसके लिए ये सफर तय करना आसान नहीं होने वाला है. चूंकि, फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बचे हुए अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
इंग्लैंड की जीत से क्यों बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन?
देखा जाए तो इंग्लैंड के पास अब खुद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के चांसेस न के बराबर हैं. मगर, ये टीम नंबर-6 पर है और टीम इंडिया नंबर-5 पर. ऐसे में अब अगर इंग्लैंड की टीम अपने बचे हुए सभी 5 मैच जीत लेती है और भारतीय टीम यहां से कुछ मैच गंवाती है, तो अंक तालिका में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ जाएगी, क्योंकि एक तो भारत की फाइनल की उम्मीदों को झटका लगेगा, तो वहीं वह अंक तालिका में अपनी स्थिति खराब कर देगा.
हालांकि, सच्चाई ये है कि हालांकि भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सिर्फ इंग्लैंड नहीं है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भारत से ऊपर हैं. ऐसे में WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे हुए मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होगी. भारत का PCT 51.52 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 80 और दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ काफी आगे हैं.
भारत को इस संस्करण में खेलने हैं 7 मुकाबले
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस चक्र में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत को अब कुल 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं. भारतीय टीम के कुल 18 मैचों में से 11 मैच (इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ) पूरे हो चुके हैं. वहीं, अब टीम इंडिया को 7 मैच और खेलने हैं. इसमें अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां, दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फिर, ऑस्ट्रेलिया के साथ जनवरी-फरवरी 2027 में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच की एक बड़ी सीरीज खेली जाएगी.
4 टीमें हैं फाइनल की रेस से बाहर
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीमें हिस्सा लेती हैं. इस संस्करण का फाइनल मैच जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच बढ़ता जा रहा है. जहां, कुछ टीमें फाइनल की तरफ कदम बढ़ा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ टीमें अब फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं, जो पूरी तरह से रेस से बाहर हैं. जबकि, इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी लगभग बाहर ही हो चुकी है.
ऐसा है WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 8 | 2 | 0 | 96 | 80.00% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 52 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 6 | 3 | 2 | 1 | 40 | 55.56% |
| 5 | भारत | 11 | 5 | 4 | 2 | 68 | 51.52% |
| 6 | इंग्लैंड | 16 | 7 | 8 | 1 | 74 | 38.54% |
| 7 | श्रीलंका | 6 | 1 | 2 | 3 | 24 | 33.33% |
| 8 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 0 | 30 | 20.83% |
| 9 | पाकिस्तान | 9 | 2 | 7 | 2 | 16 | 14.81% |
ये भी पढ़ें: INDW VS SLW: एशिया कप 2026 का फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
BRICS Summit: PM मोदी के डिनर में क्यों नहीं आए शी जिनपिंग? जानिए क्या रही गैरमौजूदगी की वजह
BRICS Summit के पहले दिन PM मोदी के डिनर में शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए। सूत्रों के मुताबिक, लंबी उड़ान और टाइम डिफरेंस के कारण वह थकान महसूस कर रहे थे। इससे पहले मोदी-शी के बीच भारत-चीन संबंधों पर अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





