Responsive Scrollable Menu

CM विजय संग अफेयर रूमर्स के बीच लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं तृषा, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस बोले- 'अब तो ऑफिशियल कर दो'

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan London Video: तमिलनाडु के सीएम और सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की जोड़ी को फैंस काफी समय से पसंद करते आए हैं. इसी के साथ दोनों के अफेयर के रूमर्स की खबरें भी चर्चा में है. इन्हीं चर्चाओं के बीच अब लंदन से सामने आए दोनों के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई, जिसने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है. लंदन में दोनों रेसिंग इवेंट में एक साथ नजर आए. जहां पर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर देखे गए. दोनों को एक साथ देखकर फैंस ने उनको लेकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. 

लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे तृषा और विजय

दरअसल, लंदन के मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट में मिशेलिन ला मैंस कप रेस का आयोजन किया गया. जहां पर तमिल सुपरस्टार अजित कुमार भी रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. इस खास इवेंट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया. यहां पर उन्होंने रेस की शुरुआत के लिए हरी झंडी भी दिखाई. वहीं, दूसरी तरफ तृषा कृष्णन भी अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में मौजूद थीं. इस दौराव वो भी राधिका सरथकुमार के साथ अजित कुमार को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं. हालांकि, इस दौरान दोनों को जब एक साथ देखा देखा गया तो फैंस ने कहना शुरू कर दिया कि दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी ने फैंस का ध्यान खींच लिया. जिसके बाद एक फिर दोनों की अफेयर की अफवाह फैलने लगी हैं. 

चाइनाटाउन में भी दिखीं तृषा

बता दें कि कुछ दिनों पहले तृषा कृष्णन लंदन के चाइनाटाउन में स्पॉट हुई थीं. जहां पर वह कैजुअल लुक में नजर आईं .उनका वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यहां पर वह अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई नजर आई थीं, लेकिन लोगों ने चोरी-छिपे उनका वीडियो बना लिया. जिसके बाद एक तरफ तृषा की प्राइवेसी को लेकर बहस हुई, तो दूसरी तरफ विजय के साथ उनको जोड़ा जाने लगा. इसी बीच अब रेस ट्रैक से सामने आए वीडियो के बाद दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं. बता दें कि तृषा के लंदन में होने की वजह उनकी फिल्म की शूटिंग बताई जा रही है, इसलिए वायरल वीडियो को सीधे तौर पर किसी रिश्ते की पुष्टी नहीं माना जा सकता है. 

कई मौकों पर साथ दिखे विजय और तृषा

आपको बता दें कि विजय और तृषा के अफेयर की अफवाहें एकदम से नहीं शुरू हई हैं. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. मई 2026 में जब विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब तृषा भी उस इवेंट में शामिल हुई थीं. इसके बाद वह विजय के माता-पिता के साथ नजर आई थीं. इतना ही नहीं दोनों को चेन्नई के एक शादी के रिसेप्शन में भी साथ देखा गया था. इसके साथ ही जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली थी, उस दौरान भी विजय और तृषा को लेकर चर्चा देखने को मिली थी. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रूमर्ड अफेयर पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग हैं' Govinda संग रिश्ते में खटास के बीच Sunita Ahuja लेंगी नया घर? बोलीं- अगले गणपति तक मुझे खुद का...

Continue reading on the app

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक निकाले ₹14,474 करोड़, लगातार पांचवें हफ्ते गिरा Nifty 50

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से इस महीने अब तक (1-12 सितंबर तक) 14,474 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट से निकाले गए हैं. इससे पहले जुलाई और अगस्त में सकारात्मक इनफ्लो दर्ज किया गया था.  

वहीं, प्राइमरी मार्केट (आईपीओ) में एफपीआई निवेश अब तक सकारात्मक 1,336 करोड़ रुपए पर बना हुआ है, जिससे इस साल प्राइमरी मार्केट में कुल एफपीआई निवेश बढ़कर 47,183 करोड़ रुपए हो गया है. इस बीच, पूरे हफ्ते भारतीय इक्विटी बाजार पर काफी दबाव बना रहा और निफ्टी 50 में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज की गई.

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई और महंगाई, ग्लोबल ब्याज दरों और आर्थिक विकास को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इस कारण बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई और हफ्ते के दौरान प्रमुख सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए.

मार्केट के जानकारों का कहना है कि घरेलू इक्विटी के लिए कच्चे तेल की कीमतें एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतर्क बने रहे और उनकी लगातार बिकवाली घरेलू इक्विटी के लिए एक बड़ी बाधा बन रही है.इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले हफ्ते 6,419.46 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जिससे विदेशी बिकवाली के असर को कम करने और घरेलू इक्विटी मार्केट में और गिरावट को रोकने में मदद मिली.

आगे चलकर, एफपीआई का निवेश ईरान-अमेरिका के बीच तनाव और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर से काफी हद तक प्रभावित होगा. जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और बढ़ती महंगाई का मतलब है कि मॉनेटरी पॉलिसी सख्त होगी, जिससे बॉन्ड यील्ड और बढ़ेगी.आने वाले हफ्ते में ग्लोबल मैक्रो-इकोनॉमिक और जियो-पॉलिटिकल जोखिमों के कारण भारतीय इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. कच्चे तेल की कीमतें, मध्य पूर्व में घटनाक्रम और अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर बदलती उम्मीदें मार्केट के मूड को तय करने वाले मुख्य कारक होंगे.

INPUT: IANS

 

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

Women's Asia Cup Final: महिला एशिया कप का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 72 रनों से बाजी मारी और रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया. Sun, 13 Sep 2026 23:25:12 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:30:30+00:00

Delhi News | दिल्ली बिल्डिंग हादसा: 2 आरोपी न्यायिक हिरासत में #ytshorts #shorts #delhi #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers