Responsive Scrollable Menu

BRICS में पुतिन-डोभाल का 'याराना' मोमेंट, पढ़ें 20 साल का भरोसा और KGB-RAW का कनेक्शन

BRICS सम्मेलन 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान एक छोटा सा पल चर्चा में आ गया. पुतिन की नजर थोड़ी दूर खड़े राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर पड़ी. उन्होंने मुस्कुराकर हाथ हिलाया और डोभाल ने भी जवाब दिया. यह छोटा सा अभिवादन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वजह दोनों के बीच पुराना संपर्क और रणनीतिक समझ है. डोभाल RAW के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, जबकि पुतिन का अतीत KGB से जुड़ा रहा है. पिछले कुछ सालों में दोनों की कई अहम मुलाकातें हुई हैं. यूक्रेन संकट से लेकर रक्षा और सुरक्षा सहयोग तक कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत होती रही है.

Continue reading on the app

Mayawati ने भतीजों आकाश-ईशान को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब परिवार से किसे मिलेगा मौका?

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शनिवार को परिवारवाद के मुद्दे पर बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश आनंद और ईशान आनंद को अब भविष्य में बसपा संगठन में किसी भी छोटे या बड़े पद पर काम करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

मायावती का यह बयान ऐसे समय आया है, जब आकाश आनंद को पार्टी से कई बार हटाने और फिर वापस लाने के बाद हाल ही में छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर मायावती पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के सवाल उठ रहे थे।

मायावती ने कहा- मैं भी परिवारवाद के खिलाफ हूं

मायावती ने शनिवार को अपने एक्स खाते पर लिखा कि वह पार्टी के संस्थापक कांशीराम की शिष्या हैं और परिवारवाद के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह महिला नहीं होतीं और अविवाहित नहीं होतीं तो अपने भाई-बहनों में से किसी को अपने साथ नहीं रखतीं।

उन्होंने कहा कि अविवाहित होने के कारण उन्हें मजबूरी में अपने छोटे भाई आनंद कुमार को साथ रखना पड़ा। आनंद उनकी देखभाल के साथ-साथ पार्टी की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

आकाश और ईशान के बच्चों को भी नहीं मिलेगा मौका

मायावती ने कहा कि अब आनंद कुमार के बच्चों की शादी हो चुकी है और इस वजह से उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि वह किसी के मोह में पड़कर पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचने देंगी।

उन्होंने कहा कि उनका अंतिम फैसला और प्रतिज्ञा है कि आनंद कुमार के किसी भी बेटे और उनके बच्चों को बसपा में छोटे-बड़े किसी भी पद पर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

दीपिका को मिल सकती है जिम्मेदारी

मायावती ने कहा कि अगर उनके भाई आनंद कुमार को उनकी मदद के लिए किसी की जरूरत पड़ती है तो वह अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आगे दीपिका की ईमानदारी, वफादारी और काम करने की क्षमता को देखकर उन्हें जरूरत के हिसाब से जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर दीपिका इसके लिए तैयार नहीं होती हैं तो आनंद कुमार पार्टी की सहमति से बसपा के किसी अन्य दलित मिशनरी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

आकाश आनंद को पहले बनाया था उत्तराधिकारी

मायावती ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था और उन्हें पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी थी। बाद में उन्हें अपरिपक्व बताते हुए जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर उन्हें जिम्मेदारी दी गई।

इसके बाद पिछले साल मायावती ने आकाश को उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस ले लिया और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। कुछ महीने बाद आकाश की पार्टी में वापसी हुई। हाल ही में उन्हें फिर पार्टी से निकाल दिया गया है। इसी बीच मायावती ने ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी।

इसे भी पढ़ें: Ambedkarwadi बनने का दिखावा क्यों? Mayawati का विपक्ष पर निशाना, बोलीं: दिल-दिमाग साफ करो

लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं दीपिका

आनंद कुमार की बेटी कुमारी दीपिका करीब 22 साल की हैं और लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। वह आकाश और ईशान से छोटी हैं। आकाश और ईशान ने भी लंदन से पढ़ाई की है।

दीपिका अभी तक राजनीति से दूर रही हैं। वह बसपा के राजनीतिक मंचों और कार्यक्रमों में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, मायावती के बयान के बाद दीपिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

युवा पीढ़ी को 50 प्रतिशत तक हिस्सेदारी देने की तैयारी

मायावती ने कहा कि बसपा संगठन में नई पीढ़ी की करीब 50 प्रतिशत तक भागीदारी देने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनावों में भी युवा और मेहनती लोगों को उम्मीदवार बनाने में प्राथमिकता दी जा रही है।

निष्कासित नेताओं की वापसी नहीं होगी

मायावती ने पार्टी से निकाले गए नेताओं की वापसी को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाले गए लोगों को बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय मेंस टीम की एशिया कप ट्रॉफी कहां है? साथ ले भागा था मोहसिन नकवी, 350 दिन बाद फिर हुआ शर्मसार

पिछले साल भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जब एशिया कप का खिताब जीता था तो उन्होंने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लिया. उसी नक्शे-कदम पर चलते हुए अब महिला टीम ने भी ऐसा ही किया. पिछले साल नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए थे, लेकिन इस बार पीसीबी चीफ ने ऐसा नहीं किया. ऐसे में आइए जानते हैं कहां है भारतीय मेंस टीम की ट्रॉफी. Mon, 14 Sep 2026 10:42:58 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Disha Salian Case LIVE: ये हैं दिशा के कातिल? | CBI Probe | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:34:57+00:00

AMU में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल | Hostel | Dating App Scam | Aligarh Muslim University #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers