Responsive Scrollable Menu

Weekly Horoscope 14 to 20 September 2026: गणेशोत्सव के इस सप्ताह कर्क, तुला समेत 6 राशियों को गणेशजी की कृपा से होगा धन लाभ, धनु समेत 4 राशि वाले भागदौड़ से बचें! सूर्य गोचर से होगा फायदा

Saptahik Rashifal, 14 to 20 September 2026: सितंबर के इस सप्ताह में मंगल कर्क राशि में तो सूर्य कन्या राशि में राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से यह सप्ताह कर्क, कन्या, तुला समेत 6 राशियों के लिए शुभ फलदायी तो मेष, धनु समेत कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. आइए जानते हैं सितंबर का यह सप्ताह 14 से 20 सितंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है...

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi से पहले बिना थकान घर चमकाने के लिए अपनाएं ये 7 Cleaning Tips

कल यानी 14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। बप्पा के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। त्योहार के समय अकेले सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि आप बिना थके और बिना कमर दर्द के घर को चकाचक करना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाना जरुरी है। इसके लिए आपको सही प्लानिंग और आसान ट्रिक्स की मदद से आप कम समय में और बिना अधिक मेहनत किए पूरे घर की चमक वापस आ सकती हैं।

स्मार्ट सफाई के 7 आसान तरीके

फेस्टिव सीजन में बिना किसी शारीरिक थकान और मानसिक तनाव के पूरे घर को चमकाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत से पहले घर की साफ-सफाई का काम कम समय में कर सकते हैं।

डीप क्लीनिंग के बजाय पहले कमरों को बांट लें

आज ही के दिन पूरा घर साफ करने की गलती न करें। सफाई के काम को अलग-अलग दिनों में बांट सकते हैं। एक दिन सिर्फ लिविंग रूम साफ करें, तो उसके अगले दिन किचन या बेडरुम। ऐसा करने से आपके ऊपर काम को बोझ नहीं पड़ेगा और आप बिना थके आसानी से काम पूरा कर पाएंगी।

पहले कबाड़ और फालतू सामान हटाएं

सफाई शुरु करने से पहले घर का ऐसा सामान बाहर निकालें जो आपके काम का नहीं है। जैसे कि टूटी हुई चीजें, पुराने डिब्बे और अखबार हटाने से घर में काफी स्पेस खाली हो जाता है और मुख्य सफाई करना काफी आसान हो जाता है।

घर के सदस्यों में काम को बांट दें

घर का सारा काम अकेले न करें। परिवार के हर सदस्य के साथ छोटे-मोटे काम सौंप दें, जैसे बच्चों को अपने रुम या स्टडी टेबल की सफाई, अपने पार्टनर को पंखे और दीवारें साफ करने में मदद के लिए कहना। सब लोग मिल-जुलकर का काम करेंगे, तो थकान कम होगी और काम जल्दी खत्म होगा।

जिद्दी दागों के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं

अब आपको महंगे क्लीनर्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। बस किचन में मौजूद इन चीजों को करें इस्तेमाल। टाइल्स, नल या कांच के जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का इस्तेमाल करें। इन सभी चीजों से मिनटों में चमक आ सकती है और ज्यादा मेहतन भी नहीं करनी पड़ेगी।

पंखे और जाले साफ करने का सही तरीका

इसके लिए सबसे पहले घर के जाले हटाएं और पंखों की सफाई करें, जिससे धूल नीचे फर्श पर गिरे। इसके बाद ही फर्श और फर्नीचर की डस्टिंग करें। यदि आप पहले फर्श साफ करेंगे और बाद में पंखे साफ करेंगे, तो आपकी मेहनत दोबारा खराब हो सकती है।

पर्दे और चादरें तुरंत बदल लें

फेस्टिव सीजन में घर को नया लुक देने के लिए गंदे पर्दे और बेडशीट तुरंत ही चेंज करें। इन्हें धोने के लिए एक दिन पहले ही भिगो दें और मशीन में धो लें। असल में साफ-सुथरे पर्दे लगने से घर अपने आप चमक उठता है और ताजगी महसूस होती है।

मंदिर की सफाई रखें सबसे आखिर के लिए

गणेश चतुर्थी के समय बप्पा का आगमन होना है, इसलिए घर के मंदिर की सफाई पवित्र और आखिरी कम होना चाहिए। मंदिर की मूर्तियां को साफ करके, चौकी को चमकाएं और फूलों से सजाकर तैयारी पूरा करें।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के लिए ये गर्व का पल... पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप की चैंपियन बनी है. टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया. भारतीय टीम की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस से देश के लाखों युवा प्रेरित होंगे. Mon, 14 Sep 2026 10:10:21 +0530

  Videos
See all

Fatafat 25 News: यूपी की टॉप 25 खबरें | UP Top 25 News | यूपी की बड़ी खबरें | CM Yogi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:45:28+00:00

Uttarakhand News: Landslide से Yamunotri Highway बन्द, Kedarnath में भारी भीड़ |Weather Update Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T03:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers