Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी की मलेशियाई PM इब्राहिम से मुलाकात:BRICS समिट के बीच ब्रेकफास्ट पर मिले; प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं

दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मीटिंग BRICS समिट के इतर हुई, जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल रहीं। सभी ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। कांग्रेस की X पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। देखिए मुलाकात की 2 तस्वीरें… BRICS समिट में पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत दिल्ली में BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुआ है। इसमें चीन, रूस सहित 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आज समिट का आखिरी दिन है। 12 सितंबर को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत किया। इनमें मलेशियाई PM इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनाम के PM ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो शामिल रहीं। शनिवार को जारी हुआ नई दिल्ली घोषणा-पत्र BRICS देशों ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 को अपनाया। इसमें पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव पर गहरी चिंता जताई गई। घोषणा-पत्र में सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। गाजा और इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भी चर्चा घोषणा-पत्र में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान के प्रति BRICS के समर्थन को दोहराया गया। साथ ही फिलिस्तीन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थागत सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई गई। BRICS ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर भी इजराइल के कानूनी दायित्व को रेखांकित किया। बयान में क्षेत्र में मानवीय स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर जोर दिया गया। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मलेशियाई PM ने किशोर कुमार का गाना गाया, BRICS डिनर में 'ख्वाब हो तुम या...' गुनगुनाया, VIDEO शेयर कर लिखा- गुरु, इजाजत है मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...’ गाया। इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा... भी गुनगुनाया। पूरी खबर पढ़ें… PM मोदी बोले- दुनिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा, इसका आम लोगों पर बुरा असर; फोटो सेशन में जिनपिंग-पुतिन के बीच खड़े हुए BRICS समिट के दूसरे दिन PM मोदी ने कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान PM मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीच खड़े नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

इधर BRICS में हुई शांति की अपील, उधर होर्मुज में जहाज पर हुआ मिसाइल अटैक

रणनीतिक रूप से अति-संवेदनशील स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया है। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, जहाज को पहुंचे नुकसान और चालक दल के सदस्यों की स्थिति की जांच की जा रही है

Continue reading on the app

  Sports

क्या दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन एक बार फिर फेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. हालांकि, इस जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने एक बड़ी दुविधा बनी हुई है. दुविधा है दूसरे टी20 मैच में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल पाएगा. Mon, 14 Sep 2026 12:24:47 +0530

  Videos
See all

Women Asia Cup Final: भारत बना 8वीं बार चैंपियन, लेकिन ट्रॉफी लेने से कर दिया इनकार! | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T07:46:34+00:00

Gurugram Parking Dispute: कारगिल के योद्धा पर पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से हमला | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T07:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers