Mahira Khan: 17 साल का बेटा, अब 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी खुशखबरी
पाकिस्तान एक्ट्रेस माहिरा खान के घर में खुशियां आने वाली है। 41 की उम्र में एक्ट्रेस दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसकी अनाउंसमेंट अभिनेत्री ने बेहद खास और सादगी भरे अंदाज में की। माहिरा ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाईयां देना शुरू कर दिया है।
सादगी के साथ की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के लिए किसी भव्य फोटोशूट या ग्लैमरस सेटअप नहीं किया। बल्कि उन्होंने बेहद ढीली-ढाली फुल-स्लीव सफेद गाउन को पहना। एक हाथ से वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं और उनके चेहरे पर खुशी और सुकून साफ दिखाई दे रहा है।
#MahiraKhan | I'm just so happy for her????✨️ MashaAllah pic.twitter.com/trGBP6xIkr
— S | (@maaaah______) September 13, 2026
अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- “हम योजनाएं बनाते हैं और फिर अल्लाह की योजना होती है।” उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
TIFF 2026 में भी हुईं शामिल
माहिरा खान इन दिनों Toronto International Film Festival (TIFF) 2026 में शामिल हुई हैं। यहां उन्होंने फेस्टिवल के Community Impact प्रोग्राम के तहत एक बातचीत को मॉडरेट किया। इसके अलावा सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। माहिरा की मौजूदगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच पर पाकिस्तान और दक्षिण एशिया को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
पति सलीम करीम के साथ पहला बच्चा
माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। अब यह बच्चा दोनों का पहला बच्चा होगा। हालांकि, माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं। अभिनेत्री का 17 वर्षीय बेटा अज़लान उनके पहले पति अली अस्करी से है। माहिरा की शादी के दौरान भी अज़लान उनके साथ नजर आए थे और उन्होंने अपनी मां को शादी के मौके पर सपोर्ट किया था।
कौन हैं माहिरा खान?
माहिरा खान पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की और Humsafar जैसे लोकप्रिय ड्रामा से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। साल 2016 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म Raees से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वह Shehr-e-Zaat, Sadqay Tumhare, Bin Roye, Superstar और The Legend of Maula Jatt जैसी फिल्मों और शोज में नजर आ चुकी हैं।
Rohit Chandel: POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल ने तोड़ी चुप्पी, ‘सैराब’ को अलविदा कहते हुए लिखा खास संदेश
Rohit Chandel: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल ने अपने शो ‘सैराब’ के खत्म होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जमानत मिलने के बाद यह उनकी पहली पोस्ट है। इसमें उन्होंने शो की टीम, अपने साथी कलाकारों और प्रशंसकों का शुक्रिया किया।
ईशान का किरदार रहा खास
रोहित ने लिखा कि ‘सैराब’ में ईशान का किरदार निभाना उनके लिए बहुत खास सफर रहा। शो से जुड़ी यादों को वह हमेशा अपने साथ रखेंगे। उन्होंने शो की पूरी टीम और साथी कलाकारों को भी धन्यवाद दिया। रोहित ने सायबाल दादा, लीना मैम, संकेत सर, नितिन जी, योगी सर, गरिमा डिमरी, राहुल भाई, मदिराक्षी और कृष्णा कौल समेत सभी कलाकारों और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम का आभार जताया।
मुश्किल समय में मिला साथ
रोहित ने अपने संदेश में कहा कि मुश्किल वक्त के दौरान टीम और साथी कलाकारों से मिला प्यार और साथ उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सभी लोग परिवार जैसे हैं। रोहित ने लिखा कि वह इस साथ को शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकते।
प्रशंसकों को भी कहा शुक्रिया
रोहित ने अपने प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर दौर में मिले प्यार और हौसला बढ़ाने के लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सैराब’ भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन उनके और प्रशंसकों के बीच का रिश्ता बना रहेगा। रोहित ने अपने अगले काम के साथ जल्द ही उनसे फिर मिलने की उम्मीद जताई।
14 सितंबर को आएगा आखिरी एपिसोड
‘सैराब’ का प्रसारण 2 जून से शुरू हुआ था। अब शो का आखिरी एपिसोड 14 सितंबर को आएगा। शो में रोहित ने ईशान का किरदार निभाया था।
पॉक्सो मामले में मिली जमानत
रोहित चंदेल को जुलाई में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 16 साल की एक को-एक्ट्रेस ने उन पर पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
रोहित को 10 सितंबर को इस मामले में जमानत मिली। जमानत के बाद उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वह समुद्र किनारे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ लिखा था, जिसका अर्थ है- जहां धर्म है, वहीं जीत है।
यह भी पढ़े- रोहित चन्देल को POCSO केस में मिली जमानत, करीब 2 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




