हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख कमाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन शनिवार को देश में ₹18.50 करोड़ की नेट कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई 76.19% बढ़ी। फिल्म ने दो दिन पहले 11 सितंबर को रिलीज हुई ‘हैवान’ से शनिवार को 640% ज्यादा कमाई की। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को महज ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 227 करोड़ डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। शनिवार को देशभर में फिल्म के 7,449 शोज हुए। इनमें औसतन 52% सीटों पर दर्शक मौजूद रहे। फिल्म ने शुक्रवार को ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की थी। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹227.00 करोड़ हो गया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹192.13 करोड़ हो चुका है। 9 दिन पहले आई मिर्जापुर भी 37 दिन पहले आई हनुमान अंश से पीछे शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पीछे छोड़ दिया। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 9वें दिन ₹12.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन ₹18.50 करोड़ कमाए। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹10 लाख कमाए थे। अब 37 दिन बाद फिल्म ने 9506.5% का मुनाफा कमा लिया है। हनुमान अंश को ओवरसीज मार्केट में मिला अच्छा रिस्पॉन्स ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने फिल्म को 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज किया। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को अकेले ओवरसीज मार्केट में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। दो दिनों में इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹9.50 करोड़ हो गई। ‘हैवान’ के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 5,759 शोज से ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ₹3.00 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ने के बजाय 16.66% गिर गई। ‘हैवान’ ने दो दिनों में भारत में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका कुल नेट कलेक्शन ₹5.50 करोड़ है। ‘हैवान’ दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। इसका बजट ₹100 करोड़ से ज्यादा बताया गया है।
टेस्ला की सेकेंड जनरेशन रोडस्टर 1 अक्टूबर को आएगी:इलॉन मस्क ने लिखा- 'गो फॉर लॉन्च'; कार में स्पेसएक्स के थ्रस्टर्स मिल सकते हैं, जिससे उड़ भी सकेगी
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन 'रोडस्टर' स्पोर्ट्स कार 1 अक्टूबर को लाएगी। कंपनी ने X पर "गो फॉर लॉन्च" लिखकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें "10.01" तारीख की ग्राफिक इमेज दिखाई गई है। कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने संकेत दिया है कि इस कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यह कार शायद हवा में थोड़ा उड़ भी सकेगी। 2017 में पहली बार हुई थी अनाउंसमेंट, कई बार टली लॉन्चिंग टेस्ला ने अपनी 2nd जनरेशन रोडस्टर कार को सबसे पहले नवंबर 2017 में दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि, इसके बाद से कंपनी ने कई बार इसकी प्रोडक्शन और लॉन्च डेट को आगे बढ़ाया। पहले माना जा रहा था कि कार 2020 तक सड़कों पर होगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग संबंधी दिक्कतों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। पुरानी डिजाइन पूरी तरह बदली, नए अवतार में आएगी कार हाल ही में आई टेक वेबसाइट 'द इंफॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने 2017 में पेश किए गए रोडस्टर के पुराने डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है। 1 अक्टूबर को पेश होने जा रही कार बिल्कुल नए और अपग्रैडेड डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी ने कार के फीचर्स को अभी तक सीक्रेट रखा है। सैम आल्टमैन और मस्क के बीच हो चुकी है सोशल मीडिया पर बहस कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के बीच सोशल मीडिया पर बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है। इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है। अनवील के बाद भी प्रोडक्शन में लग सकते हैं 12 से 18 महीने भले ही कंपनी 1 अक्टूबर को कार का अनवील करने जा रही हो, लेकिन इसे बाजार में उतरने में अभी और वक्त लगेगा। इलॉन मस्क खुद यह कह चुके हैं कि अनवील इवेंट के बाद भी रोडस्टर का प्रोडक्शन शुरू होने में कम से कम 12 से 18 महीने का समय लग सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









