Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi 2026: 1,000 सिक्कों से बने अनोखे गणपति जी, हिम्मतनगर के मशहूर कलाकार ने तैयार की प्रतिमा

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व कल यानी 14 सितंबर, 2026 को मनाया जाएगा. देशभर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर क्षेत्र में कला और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला है. यहां के प्रसिद्ध कलाकार हितेश पंचाल ने अपनी रचनात्मकता और गणपति के प्रति आस्था का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हितेश पंचाल ने 5 रुपये के 1,000 सिक्कों का इस्तेमाल कर गणेश जी की अनोखी प्रतिमा तैयार की है. आर्टिकल में जानें पूरी बात.

15 दिनों की मेहनत से तैयार हुई अनूठी प्रतिमा

आर्टिस्ट हितेश पंचाल द्वारा बनाई गई यह खास 'सिक्का गणेश' प्रतिमा 3 फीट बाय 3 फीट के गोलाकार कैनवास पर बनाई गई है. इस प्रतिमा को बनाने के लिए 5 रुपये के कुल 1,000 सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है यानी इसमें करीब 5,000 रुपये मूल्य के सिक्के लगाए गए हैं. इन सिक्कों को एक स्पेशल टेकनीक से कैनवास पर व्यवस्थित तरीके से चिपकाया गया है और गणपति का स्वरूप उकेरा गया है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

इस कलाकृति को तैयार करने में हितेश पंचाल को पूरे 15 दिनों तक लगातार मेहनत करनी पड़ी. सिक्कों को सही जगह पर लगाना, गणेश जी की आकृति को उभारना और अलग-अलग हिस्सों में बारीकी से काम करना आम लोगों के लिए तो बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. लंबे समय की मेहनत और आस्था के बाद तैयार हुई यह कलाकृति हिम्मतनगर में लोगों के लिए खास आकर्षण बन गई है.

20 साल से कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं हितेश पंचाल

हितेश पंचाल पिछले करीब 20 सालों से कला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. पिछले कई वर्षों से वह भगवान गणेश के प्रति अपनी भक्ति को अलग-अलग कलात्मक माध्यमों के जरिए प्रदर्शित कर रहे हैं. उनका उद्देश्य हर साल कुछ ऐसा नया तैयार करना है, जो लोगों का ध्यान इनकी ओर आकर्षित करने के साथ गणपति के प्रति उनकी श्रद्धा को भी दर्शाता है.

पहले भी अपनी कला से आश्चर्यचकित किया लोगों को 

इससे पहले भी हितेश पंचाल ने अपनी कला से लोगों को हैरान किया है. उन्होंने अखबारों पर गणेश जी के चित्र बनाए हैं. इसके अलावा, 51 पोस्टकार्ड पर गणपति की अलग-अलग आकृतियां बनाकर भी उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया था. इस बार उन्होंने सिक्कों को अपनी कला का माध्यम बनाकर गणेश जी की अनोखी प्रतिमा बनाई है.

'पांच सिक्कों वाले गणेश' सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

हितेश पंचाल का यह अनोखा आर्टवर्क लोकल लोगों में 'पांच सिक्कों वाले गणेश' के नाम से चर्चा में है. गणेश चतुर्थी के मौके पर इस प्रतिमा को भक्तों के दर्शन के लिए खोला गया है. लोग बड़ी उत्सुकता के साथ इस अनोखे गणपति स्वरूप को देखने पहुंच रहे हैं. कलाकार हितेश पंचाल का कहना है कि कला और भक्ति का संगम किसी भी रचना को खास बना सकता है. उनके लिए गणपति जी की यह प्रतिमा सिर्फ एक आर्टवर्क नहीं, बल्कि श्रद्धा, मेहनत और रचनात्मकता का प्रतीक है.

गणेश चतुर्थी पर जहां भक्त अलग-अलग तरीके से बप्पा का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं हिम्मतनगर के हितेश पंचाल ने अपनी कला के जरिए गणपति की का एक अनोखा स्वरूप तैयार किया है. 1,000 सिक्कों से तैयार यह गणेश प्रतिमा इस गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए निश्चित तौर पर खास आकर्षण बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

Continue reading on the app

बच्चों के दिल के सबसे करीब रहते हैं गणपति बप्पा, जानिए इसके पीछे की कुछ खास वजहें

गणपति बप्पा बच्चों के प्रिय देवता हैं. उनका स्वरूप, कहानियां, पढ़ाई से जुड़ाव और त्योहार का उत्साह बच्चों को आकर्षित करता है. मोदक और लड्डू भी खुशी बढ़ाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

County Championship 2026: टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, अब इस विदेशी टीम का थामा हाथ

Mukesh Kumar, County Championship 2026: काउंटी चैंपियनशिप 2026 डिवीजन वन में सिर्फ दो राउंड का खेल बाकी है. इसी बीच नॉटिंघमशर ने मुकेश कुमार को अपना साथ जोड़ लिया है. Mon, 14 Sep 2026 22:40:57 +0530

  Videos
See all

Lalbaugcha Raja के दरबार में पहुंचे Uddhav-Aditya Thackeray | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T19:01:19+00:00

Nato is urged to target Russian drones over Ukraine and other top stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T19:05:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers