आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी
आतंकी संगठन अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन 9/11 हमले से पहले भारत को भी निशाना बनाना चाहता था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के हाल ही में जारी एक दस्तावेज से इसका पता चला है। 28 अगस्त 1998 की इस रिपोर्ट में भारत समेत कई देशों में हमले करने की बिन लादेन की योजना का जिक्र है। हालांकि, इसमें भारत में किसी खास जगह या हमले की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। CIA ने 9/11 हमले की 25वीं बरसी के मौके पर शुक्रवार को बिन लादेन से जुड़ी 70 से ज्यादा खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक की हैं। इनमें 100 से ज्यादा पन्नों की जानकारी है। भारत समेत 8 देशों को निशाना बनाना चाहता था लादेन CIA की 1998 की रिपोर्ट के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन भारत समेत 8 देशों में हमले करना चाहता था। रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन और युगांडा के नाम हैं। नाइजीरिया का भी संभावित निशाने के तौर पर जिक्र किया गया है। हालांकि, दस्तावेज में भारत में किस जगह हमला करना था, इसकी कोई जानकारी नहीं है। न किसी शहर या इमारत का नाम दिया गया है और न ही हमले की तारीख या किसी खास योजना का जिक्र है। इस रिपोर्ट का टाइटल ‘बिन लादेन का आतंकी नेटवर्क अब भी खतरा’ था। दस्तावेज के कुछ हिस्से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और खुफिया जानकारी कहां से मिली, यह भी नहीं बताया गया है। 60 देशों में फैला था लादेन का नेटवर्क रिपोर्ट के मुताबिक, बिन लादेन कम से कम 60 देशों में मौजूद अपने लोगों और दूसरे आतंकी संगठनों की मदद से हमले करा सकता था। CIA के मुताबिक, अफगानिस्तान में अमेरिकी हमलों के बावजूद बिन लादेन और उसके साथियों का आपसी संपर्क बना हुआ था। अल-कायदा ने कुछ ट्रेनिंग कैंप फिर से शुरू कर दिए थे, जबकि कुछ कैंपों को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। अमेरिका और ब्रिटेन पर भी हमले की तैयारी दस्तावेज में कहा गया था कि बिन लादेन अमेरिका और ब्रिटेन के खिलाफ भी नए हमलों की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में अल-कायदा के ठिकानों पर अमेरिकी मिसाइल हमलों से कुछ घंटे पहले बिन लादेन की ओर से आगे के हमलों की योजना बनाए जाने की जानकारी थी। 1998 से 2001 तक अमेरिका को मिलती रही चेतावनी CIA ने 1998 से 2001 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपतियों को बिन लादेन और अल-कायदा के खतरे को लेकर कई बार जानकारी दी थी। जारी दस्तावेजों में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल से लेकर जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के शुरुआती कार्यकाल तक की रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्टों से पता चलता है कि 9/11 हमले से पहले ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी को बिन लादेन और अल-कायदा के संभावित हमलों का खतरा पता था। 9/11 हमले में करीब 3 हजार लोग मारे गए थे 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में करीब 3 हजार लोगों की मौत हुई थी। अल-कायदा के 19 आतंकियों ने चार यात्री विमानों को हाईजैक किया था। दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स से टकराए और दोनों इमारतें ढह गईं। तीसरा विमान वॉशिंगटन के पास पेंटागन से टकराया, जबकि चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में गिर गया। हमले में अमेरिका समेत कई देशों के नागरिक मारे गए थे। इसके बाद अमेरिका ने अल-कायदा और उसके प्रमुख ओसामा बिन लादेन के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। अक्टूबर 2001 में अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई शुरू की, जहां तालिबान सरकार अल-कायदा को पनाह दे रही थी। 9/11 के बाद दुनिया भर में हवाई सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ नीतियों में बड़े बदलाव हुए। इस हमले को आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में गिना जाता है।
INDW VS SLW: एशिया कप 2026 का फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
INDW VS SLW: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जाने वाला है. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. जहां, टीम इंडिया 10वीं बार इस टाइटल को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं पिछले सीजन की चैंपियन रही लंकाई टीम अपने टाइटल को डिफेंड करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं और बैक टू बैक जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक पहुंचे हैं. ऐसे में फाइनल मैच में कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलेगा.
कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच रात को 8 बजे शुरू होने वाला है, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
???? Pre-final frames
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
Captain Harmanpreet Kaur with the prize in sight ⏳????#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvSL | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/HIh1pPJtnJ
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भी बाकी के मैचों की ही तरह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी 3 पर इस मैच की हिंदी में कमेंट्री आपको देखने के लिए मिलेगी. वहीं इस मैच की इंग्लिश कमेंट भी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर मौजूद होगी. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी.
इस ऐप पर आप मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस ऐप पर मैच की लाइव इस्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. ग्रैंड फिनाले मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर इसकी लाइव प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा. फ्री डिश टीव पर डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव देखने के लिए मिलेगा.
Elegance in motion ???? ????
— Sony LIV (@SonyLIV) September 12, 2026
Watch #SmritiMandhana in #DPWorldAsiaCup final on 13th Sept LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork ???????? pic.twitter.com/B6YCqPSnAG
9 ट्रॉफी जीत चुकी है भारतीय टीम
महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है. 2026 संस्करण के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत अब तक 10 बार फाइनल में पहुंच चुका है. जी हां, भारत सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास का 10वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.
भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022, 2024 और 2026 में फाइनल खेला. इनमें भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, जबकि बाकी 9 फाइनल जीतकर टीम ने खिताब अपने नाम किया. 2026 में भारत के पास 10वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका है. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया लंकाई टीम को हराकर ट्रॉफी उठाने में सफल होती है या नहीं.
Trophy gleaming ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 12, 2026
Skippers ready ????
Stage set ????️
All smiles at the Captains' Photoshoot ahead of the #WomensAsiaCup Final ????#TeamIndia | #INDvSL | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/ouzt3AWQXJ
ऐसी हैं दोनों टीमें
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, गुनालन कमलिनी
ये भी पढ़ें: कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





