Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में फिर बनेगा दीपोत्सव का बड़ा रिकॉर्ड, 17 सितंबर को 25 लाख दीप जलाने की तैयारी

उज्जैन में 17 सितंबर को होने वाला दीपोत्सव शहर के लिए बड़ा आयोजन होगा। दरअसल इस दौरान रामघाट और दूसरे घाटों के साथ महाकाल लोक में भी बड़े स्तर पर दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी दीप जलाने की अपील की जाएगी ताकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोशनी दिखाई दे। प्रशासन ने आयोजन की व्यवस्था के लिए अलग-अलग सेक्टर और ब्लॉक बनाने का काम शुरू कर दिया है।

वहीं इस आयोजन को लेकर शनिवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सामाजिक संगठनों, समाज के प्रमुख लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कई संस्थाओं ने दीप जलाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग देने की बात कही। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन समेत कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उज्जैन में 25 लाख दीप जलाने की तैयारी

वहीं इस दौरान कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को महाकाल लोक, रामघाट और शहर के दूसरे घाटों पर बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए करीब 25 लाख दीप जलाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले उज्जैन में 11 लाख दीप जलाने का रिकॉर्ड बना था। अब इस बार उससे काफी ज्यादा दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल आयोजन को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए घाटों और दूसरे स्थानों पर ब्लॉक और सेक्टर बनाए जाएंगे।

अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं और सिविल सोसायटी से जुड़े लोगों को इन सेक्टरों की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इससे दीप रखने से लेकर उन्हें जलाने तक का काम अलग-अलग टीमों के जरिए कराया जाएगा। दीपोत्सव के लिए दीप, तेल और बत्ती की व्यवस्था भी की जा रही है। इन सामानों को तय स्थानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि सभी जगह एक तय समय पर दीप जलाए जाएं। इसके लिए पहले से पूरी व्यवस्था तय की जाएगी ताकि अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाने में समय का अंतर न रहे।

रामघाट पर सजेंगे दीप

दरअसल सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के मुताबिक, घाटों की साफ-सफाई के बाद वहां 16×16 के ब्लॉक बनाए जाएंगे। इन्हीं ब्लॉकों में दीपों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा। रामघाट पर इस काम की तैयारी शुरू हो चुकी है। घाट के पत्थरों पर निशान लगाए जा रहे हैं, ताकि इन्हीं निशानों के हिसाब से दीप रखने की जगह तय की जा सके। प्रशासन बारिश की संभावना को देखते हुए प्लान-बी भी तैयार कर रहा है। आयोजन के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति में दीप और दूसरी व्यवस्थाओं को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक योजना पर भी काम किया जा रहा है। दीप, तेल और बत्ती को घाटों तक पहुंचाने के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई जाएगी।

Continue reading on the app

Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, ये है 13 सितंबर का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार (11 सितंबर 2026) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लुढ़क कर 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है, वहीं चांदी के रेट भी गिरकर 2,34,886 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई।

इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर रही।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • 22 कैरेट सोना 1,41,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है।
  • वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

मध्य पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर आने वाले आंकड़ों से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। साथ ही वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति (महंगाई) का भी खतरा मंडराने लगा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,390 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 65.02 डॉलर प्रति औंस के आसपास टिके हुए हैं। भारतीय रुपया ​अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर बना हुआ है। रुपये की कमजोरी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट के बावजूद भारत में सोने और चांदी के दाम उच्च स्तर पर टिके हुए हैं।

​बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कच्चे तेल में तेजी जारी रहती है और फेड ब्याज दरों पर सख्त रुख अपनाता है, तो सोने में फिर अच्छा खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने और गिरावट पर ही खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय स्पिनर्स का नया फैशन, पहुंचा रहा है टीम को नुकसान, टेस्ट से लेकर टी-20 तक गेंदबाज इसकी चपेट में

team india new fasion: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों यह एक नया और चिंताजनक 'फैशन' बन चुका है. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से लेकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तक, सब इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं.  यह अतिरिक्त गेंदें न केवल विरोधी टीम को मुफ्त के रन दे रही हैं, बल्कि कई बार मैच का रुख बदलने वाले महत्वपूर्ण विकेट भी भारत के हाथों से छीन रही है Mon, 14 Sep 2026 15:01:23 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: Salman Khurshid ने BRICS Declaration को लेकर Modi सरकार की तारीफ की |Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:14:31+00:00

Moradabad Fire: मुरादाबाद में आग का तांडव! RH इंटरनेशनल फैक्ट्री धू-धू कर जली, VIDEO आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers