Responsive Scrollable Menu

Hartalika Teej 2026: कल एक साथ मनाई जाएगी तीज और गणेश चतुर्थी, जानें व्रत और पूजन मुहूर्त

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा. इस दिन तीज व्रत के साथ-साथ गणेश चतुर्थी भी मनाई जाएगी. गणेश चतुर्थी और तीज, दोनों एक साथ मनाया जा रहा है. ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं के मन में भी यहीं सवाल आ रहा होगा कि आखिर दोनों व्रत साथ में कैसे करें, किसकी पूजा किस समय करें और कौन से व्रत का पारण कब करें? ज्योतिषाचार्य हरी गोपाल शर्मा के अनुसार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पूजन दोपहर में किया जाएगा. इस दिन सूर्योदय के समय तृतीया तिथि ही रहेगी. इस वजह से दोनों पर्व साथ मनाए जाएंगे.

14 सितंबर को हरतालिका तीज व्रत

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इसलिए, सूर्योदय पर तृतीया तिथि रहने वाली है. उदया तिथि के अनुसार, नियम कहते हैं कि 14 सितंबर को ही हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा. इस दिन पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वची की पूजा करेंगी और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करेंगी. हालांकि, अविवाहित कन्याएं भी इस दिन अच्छे वर की कामना के लिए व्रत रखती हैं.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ समय

हरतालिका तीज पर 14 सितंबर को सुबह का समय पूजा करने के लिए शुभ माना जा रहा है. पंचांग की गणना के अनुसार, सुबह 6 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 5 मिनट की अवधि में आप हरतालिका तीज का पूजन कर सकते हैं. आप इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं.

गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का शुभ समय

गणेश चतुर्थी की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 को करीब सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू हो रही है और 15 सितंबर 2026 तक रहेगी. ऐसे में मध्याह्न काल में चतुर्थी पड़ रही है. इसलिए, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को ही मनाया जाएगा. गणेश पूजन का सही समय सुबह 11 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक है. हालांकि, अलग-अलग शहरों के अनुसार, समय अलग-अलग भी हो सकता है. 

दोनों त्योहारों के व्रत साथ में कैसे रखें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत आमतौर पर शादीशुदा महिलाएं रखती है. जबकि गणेश चतुर्थी का व्रत सभी की अपनी परंपरा के अनुसार रखा जाने वाला उपवास है. कुछ लोग इस दिन व्रत रखते हैं जबकि कुछ नहीं रखते हैं. ऐसे में महिलाओं को इस बार दोनों व्रत साथ रखने होते हैं. भक्त अपने संकल्प के अनुसार, दोनों की पूजा कर सकते हैं. हरतालिका तीज की पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने बाद गणपति बप्पा की पूजा मध्याह्म काल में कर सकते हैं. इस मुहूर्त में ही गणेश स्थापना करनी होती है.

किसकी पूजा पहले करें?

आप सुबह के समय हरतालिका तीज की पूजा कर सकते हैं. इसके बाद गणेश चतुर्थी के लिए गणपति की स्थापना करें और पूजन करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज की पूजन सामग्रियों और मिट्टी या बालू से तैयार मूर्तियों के विसर्जन के बाद गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं. इसलिए, घर की परंपरा के अनुसार, ही पूजा करें.

हरतालिका तीज व्रत का पारण कब होगा?

हरतालिका तीज पर कई जगह निर्जला व्रत रखने का नियम है. इसका पारण अगले दिन यानी की 15 सितंबर को होगा. इसलिए, आपको गणेश जी की पूजा करने के लिए व्रत तोड़ने की आवश्कता नहीं है. व्रत का पारण आप अगले दिन अपनी मान्यताओं और समय के मुताबिक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं बप्पा का सुंदर पंडाल, ट्राई करें ये आसान डेकोरेशन आइडियाज

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

टीम इंडिया के मैचों का बदला टाइम, 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले, जानिए अब कितने बजे मैदान पर उतरेगा भारत?

Team India Match Timing Changed: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है. जापान की मेजबानी में होने वाले इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम को सीधे नॉकआउट दौर में जगह मिली है. हर चार साल में होने वाला यह इवेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा और इन खेलों में क्रिकेट चौथी बार शामिल होगा. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि भारत के मुकाबले 30 मिनट देरी से शुरू होंगे.

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों के समय में बदलाव

भारत की मेन्स और वुमेन्स क्रिकेट टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी. हर चार साल में होने वाला यह इवेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा और इन खेलों में क्रिकेट चौथी बार शामिल होगा. भारत मेन्स और वुमेन्स, दोनों कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस इवेंट की शुरुआत करेगा. दोनों टीमों ने 2023 में चीन के हांगझोऊ में गोल्ड मेडल जीता था. पुरुषों का टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा, जबकि महिलाओं का मुकाबला 17 सितंबर से शुरू होगा.

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो, एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मैचों के शुरू होने का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है.

किन मुकाबलों के समय में हुआ बदलाव?

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेन्स और वुमेन्स दोनों ही टीमें सीधे नॉकआउट मैच खेलने वाली हैं, जिनके सय में बदलाव हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो, एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मैचों के शुरू होने का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जो मैच पहले लोकल समय के अनुसार दोपहर 2 बजे (IST सुबह 10:30 बजे) शुरू होने वाले थे, वे अब लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे और भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे) शुरू होंगे. इसमें यह भी बताया गया है कि सुबह के मैच तय समय पर ही शुरू होंगे, यानी लोकल समय के अनुसार सुबह 9 बजे यानि भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे. गौरतलब है कि जापान का समय भारत से 3 घंटे 30 मिनट आगे है.

जिन मैचों पर असर पड़ेगा, वे हैं... 28 सितंबर को भारत का क्वार्टर-फाइनल, 1 अक्टूबर को दूसरा सेमी-फाइनल और 3 अक्टूबर को फाइनल. पुरुषों के बाकी मैच तय शेड्यूल के हिसाब से ही होंगे.

4 टीमें खेलेंगी सीधे क्वार्टर-फाइनल

मेन्स टीम के मुकाबले में, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका टॉप-सीडेड टीमों के तौर पर सीधे क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. वहीं, ग्रुप A में अफ़गानिस्तान, जापान और नेपाल, और ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान, क्वार्टर-फाइनल की बची हुई चार जगहों के लिए मुकाबला करेंगे. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें टॉप-8 स्टेज में पहुंचेंगी. बताते चलें, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला एशियाई खेलों में सिर्फ एक बार हो सकता है या तो सेमीफाइनल में या फिर फाइनल में.

ऐसा है मेन्स और वुमेन्स टीम का शेड्यूल

मैच तारीख मुकाबला समय (IST)
क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर भारत vs ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम सुबह 10:00 बजे
सेमीफाइनल* 1 अक्टूबर क्वार्टर फाइनल जीतने पर सुबह 10:00 बजे
फाइनल* 3 अक्टूबर सेमीफाइनल जीतने पर सुबह 10:00 बजे
ब्रॉन्ज मेडल मैच* 3 अक्टूबर सेमीफाइनल हारने पर सुबह 5:30 बजे
मैच तारीख मुकाबला समय (IST)
क्वार्टर फाइनल 18 सितंबर भारत vs जापान सुबह 10:30 बजे
सेमीफाइनल* 20 सितंबर क्वार्टर फाइनल जीतने पर सुबह 10:30 बजे
फाइनल* 22 सितंबर सेमीफाइनल जीतने पर सुबह 10:30 बजे
ब्रॉन्ज मेडल मैच* 22 सितंबर सेमीफाइनल हारने पर सुबह 5:30 बजे

ये भी पढ़ें: कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट का 6 साल बाद हुआ ये हाल, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में बना अनोखा रिकॉर्ड

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर जो रूट ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में दमदार वापसी की लेकिन बल्ले से ये सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा और वो इस सफलता में कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके. Sun, 13 Sep 2026 14:06:58 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: मोदी के BRICS दांव से बदलेगा दुनिया का खेल? | BRICS 2026 | PM Modi | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:45:13+00:00

Delhi Building Collapse LIVE: फिर Satya Niketan पार्ट-2? Delhi में झुकी एक और इमारत | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:35:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers