Cinta: सिंटा री-इलेक्शन में उपासना सिंह और साहिला चड्ढा की बड़ी जीत, जानें किसे कितने वोट मिले?
Cinta Re-Election: सिनेमा और टीवी कलाकारों की संस्था सिंटा के री-इलेक्शन के नतीजे सामने आ गए हैं। शनिवार को हुई वोटिंग में उपासना सिंह सबसे ज्यादा वोट पाकर पहले स्थान पर रहीं। उन्हें 360 वोट मिले। साहिला चड्ढा 357 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। यह चुनाव संस्था में पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद और कई सदस्यों के इस्तीफे के बाद कराया गया था।
इन कलाकारों को भी मिले वोट
उपासना और साहिला के बाद विकास वर्मा को 349 और दीपक पराशर को 348 वोट मिले। कुनीका सदानंद को 312 और वर्षा उसगांवकर शर्मा को 306 वोट मिले।
नगमा मोरारजी को 290, निमई बाली को 266 और अर्जुन यानी फिरोज खान को 250 वोट मिले। आसमानी ताही को 237, शहजाद खान को 234 और मनीष कुमार चतुर्वेदी को 219 वोट मिले। सपन कुमार भट्टाचार्य को 197, रंजीत कुमार सिंह को 184 और रमाकांत बोरुडे को 176 वोट मिले।
इस्तीफों के बाद हुआ री-इलेक्शन
सिंटा में अगस्त से ही विवाद चल रहा था। 21 सदस्यों वाली चुनी हुई समिति के कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संस्था के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि फैसले लेते समय सभी सदस्यों की राय नहीं ली जा रही थी और संस्था के नियमों के मुताबिक काम नहीं हो रहा था।
इस्तीफों के बाद पुरानी समिति को लेकर भी सदस्यों के बीच मतभेद सामने आए। इसी विवाद के बीच दोबारा चुनाव कराने का फैसला हुआ।
चुनाव से पहले पुलिस पहुंची थी
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी ने री-इलेक्शन रोकने के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन चुनाव पर रोक नहीं लगी। वहीं, मतदान से एक दिन पहले संस्था के कुछ कागजात बाहर ले जाने की कोशिश को लेकर भी विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने वहां मौजूद सदस्यों को शांत रहने और संस्था की छवि का ध्यान रखने की सलाह दी।
यह भी पढ़े- अमीषा पटेल के घर में हुईं चोरी, लाखों के गहनें गायब; पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार
Vijay-Trisha: विजय के साथ फिर नजर आईं तृषा, वीडियो वायरल होते ही उठे रिश्ते पर सवाल?
Vijay-Trisha: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय इन दिनों ब्रिटेन में हैं। वह सिल्वरस्टोन में एक्टर और रेसर अजित कुमार की रेस देखने पहुंचे। इसी दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी वहां नजर आईं। दोनों के वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
अजित से मिले विजय
It's so blissful to see????❤️❤️❤️❤️❤️❤️#AjithKumar #ThalapathyVijay pic.twitter.com/4DNowdQmqG
— Vajrang (@UrsVajrang) September 12, 2026
सिल्वरस्टोन से सामने आए एक वीडियो में विजय, अजित कुमार से मिलते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। अजित ने भी विजय का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, तृषा का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कार से उतरकर रेसिंग सर्किट के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। तृषा ने जींस, टी-शर्ट और मैरून रंग की जैकेट पहनी थी।
रिश्ते की चर्चा तेज
Trisha arrived ???? Same dress code vera ???????? pic.twitter.com/M8x1LcdGr8
— ???????????????????????????????????????? (@buttu_iam27) September 12, 2026
पहले ऐसी चर्चा थी कि तृषा शायद अजित की रेस देखने नहीं आएंगी। लेकिन शनिवार को वह वहां पहुंचीं और कैमरे में कैद हो गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय और तृषा को लेकर पुरानी चर्चाएं फिर शुरू हो गईं। दोनों को एक ही जगह देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
2004 में पहली बार साथ किया काम
विजय और तृषा ने पहली बार 2004 की फिल्म ‘घिल्ली’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। ‘लियो’ के बाद विजय और तृषा की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है।
तलाक की खबरों के बाद भी नाम जुड़ा
विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से तलाक की खबरों के दौरान भी तृषा का नाम चर्चा में आया था। कुछ खबरों में दावा किया गया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ रिश्ता तलाक की वजह बना। हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं की। अब सिल्वरस्टोन में दोनों की मौजूदगी के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बातें होने लगी हैं।
यह भी पढ़े- 2 साल का प्यार...हम शादी करने वाले थे', एक्स BF करण वाही को याद कर रो पड़ीं उदिति सिंह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







