Responsive Scrollable Menu

'मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग हैं' Govinda संग रिश्ते में खटास के बीच Sunita Ahuja लेंगी नया घर? बोलीं- अगले गणपति तक मुझे खुद का...

Sunita Ahuja Expressed Desire to Buy New Home: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के आपसी विवाद इन दिनों सोशल मीडिया और गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सुनीता आहूजा भी खुलकर अपनी बात रखने और गोविंदा को आड़े हाथों लेने में पीछे नहीं हटती हैं। इन तमाम घरेलू अनबन और निजी खींचतान के बीच, सुनीता आहूजा ने एक सकारात्मक पहल करते हुए इस साल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने घर पर धूमधाम से बप्पा की स्थापना करने का खास फैसला किया है।

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर मिट्टी से कैसे बनाएं गणपति की मूर्ति? जानें सही तरीका

Lord Ganesh DIY Idol: गणेश चतुर्थी पर लोग घर पर गणेश जी को स्थापित करते हैं. बप्पा की स्थापना के लिए लोग बाजार से मूर्तियां खरीदकर लाते हैं. मगर बाजार में मिलने वाली मूर्तियां ज्यादातर पीओपी से बनाई जाती है. ये पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक होती है. ऐसी मिट्टी कभी पिघलती नहीं है और पानी को भी खराब करती है. इसलिए, मूर्ति हमेशा चिकनी मिट्टी की खरीदनी चाहिए ताकि विसर्जन के बाद ऐसी मूर्तियां पानी में पिघल जाएं. आप इस साल गणपति जी की मूर्ति बाहर से खरीदने के बजाय घर पर ही इको-फ्रेंडली तरीके से बना सकते हैं. इसके लिए आपको चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल करना होगा. ये इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाने का एक बेहतरीन विकल्प है. पर्यावरण के लिहाज से भी ये मूर्ति ज्यादा बेहतर है. आइए जानते हैं मूर्ति बनाने का सही तरीका.

गणेश मूर्ति बनाने के लिए सामग्री

  • चिकनी मिट्टी
  • पानी
  • रंग
  • सजावट के लिए गोटा-माला आदि जैसी चीजें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं बप्पा का सुंदर पंडाल, ट्राई करें ये आसान डेकोरेशन आइडियाज

ऐसे बनाएं घर पर इको-फ्रेंडली मूर्ति

सबसे पहले मिट्टी तैयार करें

मूर्ति बनाने के लिए आपको सबसे पहले चिकनी मिट्टी में थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह गूंछ लें. जब मिट्टी नरम हो जाएं और आसानी से आकार लेने लायक बन जाए तो मूर्ति बनाना शुरू करें.

गणेश जी की मूर्ति के लिए सबसे पहले बेस बनाएं

बेस बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्लेट पर मिट्टी की मोटी सी परत लगातर बेस तैयार करना है. अब इसके ऊपर थोड़ी छोटी गोल परत बनाएं. एक छोटी गिलासिया में मिट्टी भरकर बीच में एक छोटा उभार बनाकर गणपति जी के शरीर का आकार दें. इसके अलावा, सूप वाली चम्मच की मदद से पैरों की शेप आसाानी से बना सकते हैं.

हाथ, चेहरा और सूंड ऐसे बनाएं

मिट्टी की पतली पट्टी से बप्पा के वस्त्र और गोल-लंबी सी माला बनाएं. इसके बाद हाथों को आकार देकर पानी की मदद से दोनों तरफ से जोड़ लें. चेहरे के लिए छोटा मिट्टी का गोला बनाएं. अब अंगूठें से हल्का दबाव देकर आंखों की जगह पर इन्हें बनााएं. नाक के स्थान पर मिट्टी से सूंड बनाकर लगाएं और उस पर हल्की-हल्की लकीरें भी बनाएं. इसके बाद कान बनाएं और आखिर में बप्पा की पगड़ी तैयार करें.

मुकूट बनाने के लिए क्या करें?

बप्पा की मूर्ति में उनका मुकूट बनाना ही सबसे मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बारिकी का ध्यान रखना पड़ता है. सबसे पहले मिट्टी से बप्पा के सिर पर मुकूट बनाएं. इसके बाद एक टूथपिक की मदद से उसकी डिटेलिंग कर सकते हैं. ये काम थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन धैर्यता से करने पर डिजाइन काफी निखर कर आता है. धोती, उंगलियों और गहनों जैसी छोटी-छोटी डिटेलिंग करने के लिए आपको आइसक्रीम स्टीक का इस्तेमाल करना चाहिए.

मूर्ति को फाइनल टच ऐसे दें

मूर्ति की सजावट करने से उसकी फिनिशिंग का काम होता है. अगर आप मूर्ति में रंग भरना चाहते हैं तो ऐसे रंगों का चुनाव करें, जो ईको-फ्रेंडली हों. आप मूर्ति पर माला भी बना सकते हैं. माला को डिजाइन देने के लिए आप साबु दान का प्रयोग कर सकते हैं. साबु दाने की गोलियों से मूर्ति की सजावट करके उसे भी रंग दे सकते हैं. 

जरूरी टिप

मूर्ति बनाने के तुरंत बाद ही उसमे रंग नहीं भरने हैं. गिली मिट्टी के चलते रंग फैल सकता है. इसलिए, आपको मूर्ति को 1 दिन तक सूखने देना चाहिए. इसके बाद जब मूर्ति पूरी तरह सूख जाए तो वॉटर कलर्स से रंग भरे. आंखों को रंगे, माथे पर रंग से तिलक लगाएं और बाकी हिस्सों को भी कलर करें. साबु दाने से बनाई मोती माला में भी रंग भरे. अपने हाथों से बनाई गई मूर्ति से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाने का अनुभव और भी खास होता है. आप इस मूर्ति को आसानी से पानी में भी विसर्जित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक पल, जन गण मन से पहले गूंजा वंदे मातरम्, दिल्ली में दिखा अद्भुत नजारा

vande mataram echoed before national anthem in ind vs afg 1st t20: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले वंदे मातरम् गाया गया. यह पहली बार था, जब राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत गाया गया हो. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना. Sun, 13 Sep 2026 20:37:56 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: भारत को ब्रीक्स से क्या मिला? #bricssummit #brics2026 #pmmodi #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T16:09:12+00:00

Sahil Joshi: BRICS के 5 बड़े फैसले, क्या बदलेगा? #bricssummit #brics2026 #pmmodi #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T16:07:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers