Responsive Scrollable Menu

13 September History: दिल्ली में 2008 के सिलसिलेवार धमाकों समेत जानें देश-दुनिया की अहम घटनाएं

वर्ष 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को सिलसिलेवार धमाकों ने दिल्ली को दहला दिया था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ समय के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पांच विस्फोट किए थे। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की। 1922 : लीबिया के अल अजीजिया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।

1923 : स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। 1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।

1948 : उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और इसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। 1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ। 1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।

2000 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयान में पहला फ़िडे शतरंज विश्वकप जीता। 2002 : इजराइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया। 2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया। 2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।

2009 : चंद्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ। 2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।

2024: अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 14 लोगों की हत्या की 2025: नेपाल के राष्ट्रपति ने संसद भंग की।

Continue reading on the app

India vs Afghanistan T20: भारत के इन 2 खिलाड़ियों से डरी अफगान टीम! बुमराह-वैभव के लिए बनाया खास प्लान, आज होगा बड़ा मुकाबला

India Afghanistan Match: एक छोटे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट रहे जसप्रीत बुमराह भारतीय बॉलिंग को मजबूती देंगे. लेकिन अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान का कहना है कि वे बुमराह को बहुत आसानी से खेल लेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम ने इसके लिए खास तैयारी की है.

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी इंडिया ने विजेता टीम के लिए की 3-3 लाख रुपये कैश रिवॉर्ड की घोषणा, खिताबी जीत से भारत का विश्व कप टिकट भी हुआ पक्का

Hockey India announced rewards: हॉकी इंडिया ने महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. भारत ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताबी हैट्रिक पूरी की. सनिका चंद्रकांत माने के 17वें मिनट में दागे गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है. Sun, 13 Sep 2026 16:31:59 +0530

  Videos
See all

Inside Gamescom: The Big Reveals | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T11:00:28+00:00

लिथुआनिया की काउनास इबादतगाह के आगे ईसाईयों का मुस्लिमों के खिलाफ प्रदर्शन | #christian #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T11:12:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers