Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit के चलते Delhi Traffic Police ने 35 से अधिक सड़कों पर जारी की एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर रविवार को विस्तृत परामर्श जारी कर 22 स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किए जाने और 35 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित किए जाने की घोषणा की। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को ये पाबंदियां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेंगी। मध्य और दक्षिण दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें इससे प्रभावित होंगी।

इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं। डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। पूर्वी और दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बहादुर शाह जफर मार्ग और इंद्रप्रस्थ मार्ग से भेजा जाएगा तथा नयी दिल्ली और कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों को सिकंदरा रोड से भेजा जाएगा।

राम चरण अग्रवाल चौक से डब्ल्यू-पॉइंट की ओर वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को उनके गंतव्य के अनुसार इंद्रप्रस्थ मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग या बहादुर शाह जफर मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। कनॉट प्लेस, पटेल चौक और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के आसपास भी यातायात संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।

कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ के रास्ते सी-हेक्सागन की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। दक्षिण दिल्ली में लोधी रोड के आसपास कई स्थानों पर पाबंदियां लगाई जाएंगी। इनमें लोधी रोड के अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मूलर मार्ग, महर्षि रमण मार्ग और आर्कबिशप मकारियस मार्ग के साथ बने चौराहे शामिल हैं।

मथुरा रोड से भारत मंडपम की ओर आने वाले वाहनों को लोधी और ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थानों से मोड़ा जाएगा। वाहनों को लोधी रोड, नीला गुंबद और अन्य संपर्क मार्गों की ओर भेजा जाएगा, जबकि ओबेरॉय होटल और गोल्फ लिंक जाने वाले वाहनों को निर्धारित स्थान तक जाने की अनुमति होगी। परामर्श में नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताए गए हैं।

यातायात पुलिस ने हवाई अड्डे जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की विशेष रूप से सलाह दी है। मेट्रो के सभी स्टेशन पर सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी, जबकि अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की आवाजाही के दौरान बसों के मार्ग बदले जा सकते हैं। टैक्सी और ऑटोरिक्शा को निर्धारित स्थानों को छोड़कर सड़क किनारे खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

आपातकालीन और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उन्हें दिल्ली में बिना किसी बाधा के आने-जाने दिया जाएगा। आवश्यक सेवाओं और जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी। यातायात पुलिस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है।

जिन वाणिज्यिक वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर भी रोक रहेगी। लोगों से दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से ताजा जानकारी लेते रहने और शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात सुचारु रखने एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

'हनुमान अंश' का ऑस्कर जाने का मौका हाथ से निकला, प्रोड्यूसर से हो गई ये बड़ी चूक

'हनुमान अंश' 200 करोड़ पार कर चुकी है, लेकिन फिल्म ऑस्कर की रेस में शामिल नहीं हो पाई। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया कि टीम को 7 सितंबर की सबमिशन डेडलाइन की जानकारी नहीं थी।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स में 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज की एंट्री, टीम को मिल गया घातक कोच

श्रीलंका के क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बनने के लिए तैयार हैं. चामिंडा वास से पहले फ्रेंचाइजी ने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे पूर्व तेज गेंदबाजों से भी बात की थी, लेकिन डील नहीं हो पाई है. ऐसे में टीम ने चामिंडा वास को चुना है. Sun, 13 Sep 2026 11:20:50 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Movie Update: हनुमान अंश के Singer ने गाया दिल छू देने वाला गाना! #shorts #movie #song #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:45:36+00:00

Houthi Attack on Saudi Arab: सऊदी पर बड़ा हमला.. हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा! #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers