Gen Z को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने की तैयारी, राहुल गांधी के संवाद से पहले इंदौर कार्यक्रम में राघव चैतन्य और V.Unbeatable देंगे प्रस्तुति
19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं संवाद शुरू होने से पहले मंच पर म्यूजिक और डांस शो होगा। दरअसल कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान तय किया है। शहर कांग्रेस की ओर से IDA में 10 लाख रुपये जमा किए गए जिसके बाद 17, 18 और 19 सितंबर के लिए मैदान का आवंटन किया गया है।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड सिंगर राघव चैतन्य की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद इंदौर के रैपर लश-करी अपने रैप और हिप-हॉप अंदाज में मंच संभालेंगे। वहीं अमेरिका गॉट टैलेंट विजेता V.Unbeatable Dream Team अपने एक्रोबेटिक और हाई-एनर्जी डांस परफॉर्मेंस से प्रस्तुति देगा।
कलाकारों की प्रस्तुति के लिए मंच की अलग तैयारियां
जानकारी के अनुसार तीनों कलाकारों की प्रस्तुति के लिए मंच की अलग तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह प्रस्तुति रखी गई है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को राहुल गांधी की टीम के सदस्य केवी बैजू समेत अन्य लोग दिल्ली से इंदौर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
दरअसल बैठक में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विधानसभा स्तर पर प्रचार की रणनीति बनाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस आयोजन स्थल को भारत जोड़ो मैदान नाम देने का फैसला किया है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, प्रवेश व्यवस्था और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तैयारियों पर भी काम चल रहा है। शहर कांग्रेस का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
NSUI ने इंदौर को 32 जोन में बांटा
वहीं युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए NSUI ने इंदौर शहर को 32 जोन में बांटा है। प्रदेश के दूसरे जिलों के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा कांग्रेस भी इस अभियान में शामिल है। कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही छात्रों से यह भी पूछा जा रहा है कि वे किन मुद्दों को राहुल गांधी के सामने रखना चाहते हैं।
मानव अधिकार आयोग का 32वां स्थापना दिवस, आज कार्यक्रम का CM करेंगे शुभारंभ, जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण पर मंथन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 13 सितंबर को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष (कार्यवाहक) डॉ. अवधेश प्रताप सिंह करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में ‘अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानव अधिकारों का संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच’ विषय पर वक्ताओं के उद्बोधन होंगे। इसके अलावा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मिशन कर्मयोगी अंतर्गत साधना सप्ताह में अच्छे प्रदर्शन के लिए जनजातीय कार्य विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
स्मारिका और डायरी का होगा विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और आयोजन के अतिथि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा प्रकाशित विषय आधारित ‘स्मारिका’ एवं बहुउपयोगी डायरी का विमोचन करंगे। स्मारिका में विभिन्न लेखकों के विषय आधारित आलेखों के साथ जनजातीय वर्ग के मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच से संबंधित जानकारी शामिल की गई है।
जनजातीय प्रतिनिधि/विद्यार्थी होंगे शामिल
कार्यक्रम में म.प्र. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा, आयुक्त तरुण राठी सहित मानव अधिकार आयोग एवं जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, विभागीय हितग्राही, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
आर्थिक संबल से आत्मनिर्भर बन रहीं मध्यप्रदेश की बहनें…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित
????️ 13 सितंबर 2026
???? आगर मालवा@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/quoxPfK8PU— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 13, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









