Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit 2026 Live Updates: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आज अंतिम सत्र में शामिल होंगे दुनिया भर के नेता

BRICS Summit 2026 Live Updates: नई दिल्ली में चल रहा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज (13 सितंबर) खत्म हो जाएगा. शिखर सम्मेलन के आखिरी सत्र में दुनिया भर के नेता शामिल होंगे. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी सत्र का विषय 'लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना' है. बता दें कि भारत ने इस साल अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए 'लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' को थीम के तौर पर चुना है.

इससे पहले शनिवार को, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर संयुक्त अरब अमीरात और ईरान के बीच गहरे मतभेदों को दूर करते हुए आम सहमति से एक संयुक्त घोषणापत्र अपनाया. खास बात यह है कि इस घोषणापत्र में ईरान पर हमलों को लेकर अमेरिका का कोई सीधा जिक्र नहीं किया गया. नई दिल्ली घोषणापत्र में, ब्रिक्स नेताओं ने "बातचीत और कूटनीति" के जरिए संघर्ष खत्म करने की भारत की अपील का समर्थन किया. साथ ही, उन्होंने "लागू" अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया.

ब्रिक्स में शामिल हैं भारत, चीन, रूस समेत ये देश

बता दें कि ब्रिक्स में- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. 2024 में इसका विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और सऊदी अरब को भी शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में ब्रिक्स का सदस्य बना. इसके अलावा बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, ​​मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के सदस्य देश बने हैं.

Continue reading on the app

सोने से दमकते बप्पा का भव्य दरबार, करोड़ों के इंश्योरेंस वाले मुंबई के ये गणपति है बेहद खास!

गणेशोत्सव की रौनक शुरू होते ही मुंबई के मशहूर जीएसबी सेवा मंडल का नाम भी चर्चा में आ गया है। अपने भव्य गणपति, खास परंपराओं और अनोखी तैयारियों के लिए पहचाने जाने वाले इस मंडल का उत्सव हर साल भक्तों का ध्यान खींचता है। इस बार भी यहां बप्पा के दर्शन से लेकर उनकी भव्य सजावट और भक्तों के लिए की गई खास व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र बनने वाली हैं। मंडल से जुडी कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें जानकर आप भी इस गणपति उत्सव की खासियत समझ पाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा की टीम बनी शेर ए पंजाब टी20 लीग की चैंपियन, फाइनल में अमृतसर सूरमा ने गर्दा उड़ा दिया

शेर ए पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला अमृतसर सूरमा और लुधियाना लायंस के बीच खेला गया. फाइनल में अमृतसर की टीम ने लुधियाना को 8 विकेट से हरा दिया. विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी अमृतसर की टीम में शामिल थे, लेकिन फाइनल से पहले वह नेशनल टीम के साथ जुड़ गए. उनकी गैरमौजूदगी में टीम में खिताबी जीत हासिल की. Mon, 14 Sep 2026 11:42:19 +0530

  Videos
See all

गोवा चुनाव में AAP का गेमचेंजर प्लान ! | Breaking News | Arvind Kejriwal | Goa Election 2027 #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:09:37+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE Updates: निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T06:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers