वनतारा से 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी:हजारों लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया; रिलायंस फाउंडेशन के एनिमल सेंटर भेजने पर विरोध हुआ था
हाथी माधुरी, जिसे कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जाना जाता है, करीब 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से महाराष्ट्र के कोल्हापुर लौट आई है। यहां नांदणी जैन मठ पहुंचने पर शनिवार रात हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। महादेवी को जुलाई 2025 में हाई पावर कमेटी के निर्देश पर गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस फाउंडेशन के एनिमल सेंटर वनतारा भेजा गया था। कोल्हापुर में लोग इसका विरोध कर रहे थे। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 9 सितंबर 2026 को हाई पावर कमेटी ने नांदणी की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर भेजने का आदेश दिया था। माधुरी के स्वागत की 3 तस्वीरें… रास्ते भर माधुरी पर बरसाए गए फूल माधुरी की वापसी के दौरान लोगों ने जगह-जगह उसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान उस पर बड़े पैमाने पर फूल बरसाए गए। नंदनी मठ परिसर में भी माधुरी के स्वागत के लिए खास रंगोली बनाई गई थी। वहीं, नंदनी इलाके में अनंत अंबानी को धन्यवाद देने वाले होर्डिंग भी लगाए गए थे। जैसे ही माधुरी नंदनी पहुंची, वहां मौजूद हजारों लोगों ने फूलों की बारिश कर उसका स्वागत किया. लोगों के चेहरों पर अपनी प्यारी माधुरी के घर लौटने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और उसके स्वागत में गुलाब के फूल भी बिखेरे. पहले समझिए मामला क्या है दरअसल, 16 जुलाई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि माधुरी को वनतारा में शिफ्ट किया जाए। यह आदेश PETA इंडिया की ओर से हथिनी की सेहत, गठिया और मानसिक तनाव को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद दिया गया था। इससे पहले दिसंबर 2024 में, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हथिनी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए उसे गुजरात के वनतारा पशु अभयारण्य में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। फिर 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आदेश को बरकरार रखा था। यह मामला 2023 से चल रहा है। माधुरी को वनतारा शिफ्ट किए जाने पर कोल्हापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने उसको वापस लाने के लिए हस्ताक्षर किए। धार्मिक परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। 7 अगस्त को वनतारा का बयान- शिफ्टिंग कोर्ट के आदेश पर हथिनी विवाद पर वन्यजीव संस्था वनतारा ने 7 अगस्त को बयान जारी किया। इसमें कहा कि हथिनी 'माधुरी' को वनतारा शिफ्ट करने का फैसला उसका नहीं था, बल्कि यह माननीय सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों के तहत हुआ। जैन मठ में 32 साल से रह रही थी कोल्हापुर के नांदणी गांव के जैन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में माधुरी नाम की हथिनी को 1992 में लाया गया था। इस जैन मठ में 700 सालों से ये परंपरा है कि यहां हाथी पाला जाता है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। यहां माधुरी हथिनी को तब लाया गया था, जब वह सिर्फ 4 साल की थी। वह यहां 32 सालों से रह रही थी।
रतलाम में 34 भेड़ों की दर्दनाक मौत, झुंड पर चढ़ गया तेज रफ्तार ट्रक
रतलाम के जावरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महू-नीमच फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 200 भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 34 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं।
भेड़ों के साथ जा रहा एक व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ जिसका इलाज कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जावरा में 200 भेड़ों के झुंड को ट्रक ने कुचला
जावरा के महू-नीमच फोरलेन पर शनिवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। भारत पैलेस होटल के सामने भेड़ों का झुंड मौजूद था। इसी दौरान तेज रफ्तार आयशर ट्रक वहां से गुजरा और करीब 200 भेड़ों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से 34 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 भेड़ें घायल हो गईं।
ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार
हादसे के बाद राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक का चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसे ढोढर चौकी पर खड़ा कराया गया है। पुलिस अब वाहन के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद चालक के मौके से भाग जाने को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
15 घायल भेड़ों का किया गया उपचार
ट्रक की चपेट में आने के बाद 15 भेड़ें घायल हुई हैं। उनके साथ जा रहा एक व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ। घायल व्यक्ति का उपचार कराया गया है। हादसे में घायल भेड़ों को भी बचाने की कोशिश की गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों के सड़क हादसे का शिकार होने से उनके मालिकों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।
हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही ढोढर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है। अब चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और ट्रक की रफ्तार कितनी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News





