Responsive Scrollable Menu

साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम:युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें?

पिछले दिनों भोपाल के एक 29 साल के युवक के साथ ठगी की वारदात हुई। स्कैमर्स ने ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई के नाम पर उससे कई लाख ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्राम पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया। शुरू में छोटे टास्क पूरे करने को कहा। मुनाफा देकर उसका भरोसा भी जीता। इसके बाद और नए टास्क, बोनस और रिफंड के नाम पर उससे कुल 4.73 लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम वापस पाने की उम्मीद में युवक ने 2 लाख रुपए का पर्सनल लोन भी लिया, लेकिन ठगों ने वह पैसा भी हड़प लिया। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह कोई अकेला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय में ‘गूगल रिव्यू टास्क’ और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ में आज हम ‘गूगल रिव्यू टास्क स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘गूगल रिव्यू’ क्या है? जवाब- गूगल रिव्यू वह फीडबैक या रेटिंग है, जो लोग किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल या दूसरी सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद गूगल पर देते हैं। इसमें यूजर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग देते हैं और अपने अनुभव के बारे में लिखते हैं। इससे दूसरे लोगों को किसी बिजनेस या सर्विस की क्वालिटी का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। सवाल- ‘गूगल रिव्यू टास्क स्कैम‘ क्या है? जवाब- यह एक ऑनलाइन ठगी है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को गूगल मैप पर होटल, रेस्टोरेंट या अन्य बिजनेस को रिव्यू और रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का लालच देते हैं। शुरुआत में ठग कुछ छोटे पेमेंट करके भरोसा जीतते हैं। इसके बाद ज्यादा कमाई, बोनस या VIP टास्क के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाया जाता है या फीस जमा करवाई जाती है। जब पीड़ित बड़ी रकम जमा कर देता है, तो ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। सवाल- साइबर ठग लोगों को गूगल रिव्यू टास्क स्कैम में कैसे फंसाते हैं? जवाब- साइबर ठग लोगों को वॉट्सएप या टेलीग्राम मैसेज भेजकर 'गूगल रिव्यू टास्क' के नाम पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देते हैं। मैसेज में वे दावा करते हैं कि होटल, रेस्टोरेंट या दुकान को 5 स्टार रेटिंग देकर रोज 3-5 हजार रुपए तक कमा सकते हैं, जबकि ये सिर्फ एक फ्रॉड है। इस स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक से समझिए- सवाल- लोग किन गलतियों के कारण इस स्कैम में फंस जाते हैं? जवाब- आसान और जल्दी पैसे कमाने का लालच और बिना जांच-पड़ताल के पैसे भेज देना इस स्कैम में फंसने की सबसे बड़ी वजह है। सभी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- साइबर ठग शुरुआत में पैसे क्यों देते हैं? जवाब- साइबर ठग शुरुआत में छोटे टास्क के बदले कुछ पैसे देकर लोगों का भरोसा जीतते हैं। इससे व्यक्ति को लगता है कि ऑफर असली है और कमाई हो रही है। भरोसा बनने के बाद ठग उसे ज्यादा रिटर्न, बोनस या रिफंड का लालच देकर बड़ी रकम जमा करवाते हैं और फिर पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। सवाल- गूगल रिव्यू स्कैम में किन-किन बहानों से पैसे मांगे जाते हैं? जवाब- साइबर ठग अलग-अलग टास्क, फीस और चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाते हैं। ठग इन बहानों से पैसे मांगते हैं- ध्यान रखें, नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मकसद सिर्फ पैसे निकलवाना होता है। सवाल- ठग इस स्कैम में किसे निशाना बनाते हैं? जवाब- साइबर ठग आमतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जो घर बैठे या पार्ट टाइम कमाई के अवसर तलाश रहे होते हैं, जैसेकि- सवाल- क्या गूगल रिव्यू करने के लिए पैसे देता है? जवाब- नहीं, गूगल रिव्यू लिखने या रेटिंग देने के लिए लोगों को पैसे नहीं देता है। रिव्यू के बदले कमाई का दावा करने वाले ऑफर स्कैम हैं। सवाल- गूगल पर फेक रिव्यू लिखने के क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- फेक रिव्यू लिखना गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसे रिव्यू हटाए जा सकते हैं और संबंधित अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है। सवाल- अगर गूगल रिव्यू स्कैम में फंस गए हैं तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत ये जरूरी कदम उठाएं- सवाल- इस तरह के स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें? जवाब- किसी भी ऐसे ऑफर से सावधान रहें, जिसमें बिना मेहनत के ज्यादा कमाई का दावा किया जाए। ऐसे स्कैम की जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। स्कैम से बचने के लिए सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या फेक गूगल रिव्यू देना कानूनन सही है? कानून इस बारे में क्या कहता है? जवाब- नहीं, भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो ‘फेक गूगल रिव्यू’ को अपराध घोषित करता हो। लेकिन अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर पैसे लेकर या किसी को गुमराह करने के इरादे से झूठे रिव्यू लिखता है, तो उस पर साइबर और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। सवाल- इस स्कैम की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जल्दी शिकायत से कार्रवाई और पैसे रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। सवाल- शिकायत करते समय कौन-से जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें? जवाब- साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करते समय जितने ज्यादा सबूत होंगे, जांच और कार्रवाई में उतनी मदद मिलेगी। शिकायत के समय ये डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखें- …………………………………… ग्राफिक्स- अंकुल बंसल ………………………………. ये खबर भी पढ़ें…. साइबर लिटरेसी- सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो न डालें:गलत इस्तेमाल का रिस्क, पुलिस की एडवाइजरी और पेरेंट्स के लिए 10 सेफ्टी टिप्स आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से माता-पिता अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वे अक्सर स्कूल फंक्शन, वेकेशन, बर्थडे सेलिब्रेशन, अचीवमेंट्स या रोजमर्रा के खास पलों की झलकियां लोगों को दिखाते हैं। ये खबर भी पढ़ें…

Continue reading on the app

Horoscope 13 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

जरूरी काम पूरे न होने पर मन विचलित रहेगा। सफलता और सुयश से भरा दिन है। भाई बहनों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए दिन ठीक नहीं है और धन के लिए भी।

वृष

परिवार को एकजुट रखने के प्रयास में सफलता। कोई खास नुकसान उठाना पड़ेगा। कला और रचना धार्मिता की प्रंशसा होगी। कठोर परिश्रम से भी सफलता मिलना कठिन है।

मिथुन

आर्थिक लाभ और कोर्ट में विजय। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना। समस्याओं का हल निकलने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी से मन मुटाव समाप्त होगा।

कर्क

परिवार में महिलाओं के बीच तुलना न करें। स्वयं तथा परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता। कार्य व्यवसाय में उल्लेखनीय सफलता। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

सिंह

स्वास्थ्य के लिए दिन ठीक नहीं है और धन के लिए भी। सम्मेलन परिचर्चा में भाग लेंगे। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे। परिवार में वृद्धजनों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कन्या

विशेष आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। मन की अंशात स्थिति शांत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से उचित व्यवहार करें। सगे-संबंधियों के कारण दुःख और तनाव होगा।

तुला

इंटरव्यू में सफलता, खुशी के समाचार मिलेंगे। प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति होगी। निकट अथवा दूरी की लाभदायक यात्रा। स्वास्थ्य, कमजोर नरम गरम रहेगा।

वृश्चिक 

अचानक विषम परिस्थितियां पैदा होगी। दिन भर 'मूडस्विंग' करता रहेगा। सभी के कल्याण की योजनाओं के आगे बढाएगें। सार्वजनिक सम्मान से प्रसन्नता।

धनु

परिवार और रोजगार दोनों की समस्याएं सुलझेगी। मनोरंजन, पिकनिक में समय बीतेगा। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। लोकप्रियता बढ़ेगी, जनसंपर्क व्यापक होगा।

मकर 

चाहकर भी कार्य न होने का दुःख होगा। घर और दफ्तर दोनों में तनाव महसूस करेंगे। सभी काम सफलता की ओर बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में दरार-आर्थिक हानि भी।

कुंभ

जरूरी काम जल्दी-जल्दी निपटा लें। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभाशुभ फल मिलेंगे- कभी खुशी कभी गम। धैर्य से काम लें समस्या सुलझेगी।

मीन

अतिथि का आगमन लाभप्रद सिद्ध होगा। परिवार से परामर्श लेकर जरूरी निर्णय लें। अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी, कानूनी उलझनें भी। कठोर निर्णय भविष्य के लिए हितकर होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में गिरावट! | Gold Price Crash | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:00:02+00:00

India Rejects Asia Cup 2026 Trophy From Mohsin Naqvi: मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T19:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers