Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां
राष्ट्रीय राजधानी में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने का आग्रह किया है। परामर्श के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए नियंत्रित इलाकों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी।
इसके अलावा, रविवार शाम को होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर दो बजे से यातायात पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने यात्रियों को मैच के दिन के लिए जारी मार्ग में किए गए बदलावों का पालन करने, यथासंभव मेट्रो का उपयोग करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। स्टेडियम न जाने वाले आम लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया है।
भास्कर अपडेट्स:गुजरात में बीमारी से 62 शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित
गुजरात में 31 जुलाई 2026 तक एक साल में बीमारी से 62 शेर, शेरनियों और शावकों की मौत हुई। विधानसभा में सरकार ने यह जानकारी दी। इनमें 28 शावक थे, जो कुल मौतों का 45.2% हैं। वहीं 17 शेर और 17 शेरनियां मरीं। मौतों में निमोनिया, खून की कमी, किडनी-लिवर की खराबी और दूसरी बीमारियां शामिल थीं। सरकार ने किसी एक बीमारी को सबसे बड़ी वजह नहीं बताया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल में टीएमसी के चुनाव चिह्न को लेकर सुनवाई जारी, चुनाव आयोग ने बागी गुट से दस्तावेज मांगे पश्चिम बंगाल में टीएमसी के चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई जारी है। शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट की मौखिक दलीलें सुनने के बाद आयोग ने अतिरिक्त दस्तावेज मांगे। 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव हैं और 16 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि है। साहित्यकार केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन, 86 वर्ष की थीं भारतीय मूल की लेखिका और रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं की प्रख्यात विद्वान केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं. उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने इंग्लैंड में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. केतकी कुशारी डायसन ने अंग्रेजी अनुवाद और शोध के माध्यम से नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्य और कलात्मक योगदान को वैश्विक पाठकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





