Gold Rate Today: ₹1,661 की तेजी के साथ ₹2.35 लाख के पार पहुंची चांदी, सोना भी ₹1.53 लाख हुआ; जानें ताजा रेट
Gold Silver Price Today (9 September 2026): आज 9 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के भाव में कल के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹1,53,432 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि कल इसका भाव ₹1,53,309 था। यानी आज 24 कैरेट सोना ₹123 महंगा हुआ है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,40,544 प्रति 10 ग्राम है, जो कल के ₹1,40,431 के मुकाबले ₹113 बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लेना जरूरी है।
₹2.35 लाख के पार पहुंची चांदी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। 999 शुद्धता वाली चांदी आज बुधवार को ₹2,35,717 प्रति किलोग्राम है, जबकि कल यह ₹2,34,056 थी, यानी चांदी आज ₹1,661 प्रति किलो महंगी हुई है। चलिए अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,41,600 |
| मुबंई | 1,41,450 |
| चेन्नई | 1,41,450 |
| भोपाल | 1,41,500 |
| जयपुर | 1,41,600 |
| अहमदाबाद | 1,41,500 |
| रायपुर | 1,41,450 |
| लखनऊ | 1,41,600 |
| कोलकाता | 1,41,450 |
ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
ये भी पढ़े-ः Gold Silver Price Today: ₹2,567 महंगी होकर ₹2.34 लाख पर पहुंची चांदी, सोना ₹1.53 लाख के पार; जानें ताजा भाव
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके
1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।
2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।
3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।
4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।
ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।
BRICS Summit: मोदी-पुतिन-जिनपिंग.. नए वर्ल्ड ऑर्डर की तस्वीर ! | Iran | China | Russia
BRICS Summit: मोदी-पुतिन-जिनपिंग.. नए वर्ल्ड ऑर्डर की तस्वीर ! | Iran | China | Russia #BRICSSummit2026 #ModiXiJinping #PutinInIndia #BRICS2026 #XiJinping #VladimirPutin #PMModi #DelhiSummit #BharatMandapam #BreakingNews #IndiaChina #IndiaRussia #LAC #Geopolitics #WorldNews #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat







