Responsive Scrollable Menu

Apple लॉन्च All Update: ऐपल के नए फोल्डेबल फोन में क्या खास, कीमत से फीचर्स तक, सबकुछ जानें

Apple लॉन्च इवेंट LIVE: ऐपल ने पहली बार फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है. इसके अलावा आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है. 256 जीबी वाले आईफोन 18 प्रो की कीमत 1199 डॉलर रखी गई है. भारत में इसकी कीमत कितनी होगी अब यह साफ नहीं है.

Continue reading on the app

एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन-डुओ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.4 इंच की बड़ी स्क्रीन; आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल फोन डुओ लॉन्च कर दिया है। यह दो कलर- स्टार व्हाइट और नाइट स्काई में मिलेगा। एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं 23 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी। कैलिफोर्निया में हुए लॉन्चिंग इवेंट में आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए गए। इसके अलावा एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी लॉन्च की गई है। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस ग्राफिक्स में देखें... एपल इवेंट के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: सड़क हादसे में खोया दायां हाथ, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, 13 साल की केसर ने 6 मेडल जीत रचा इतिहास

Shooter Kesar Parikh Success Story: राजस्थान की 13 वर्षीय निशानेबाज केसर पारिक ने अपनी मेहनत और जज्बे से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बचपन में सड़क हादसे में दायां हाथ गंवाने के बावजूद केसर ने हौसला नहीं खोया और शूटिंग को अपना जुनून बना लिया. महज 6 से 8 महीने पहले शूटिंग शुरू करने वाली केसर ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत 6 मेडल जीते. जयपुर की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में वह रोजाना 6 से 8 घंटे ट्रेनिंग करती हैं. उनके कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में केसर तकनीक, शरीर का संतुलन और मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रही हैं. योगेश शेखावत पैरा शूटिंग से जुड़े हैं और उनके मार्गदर्शन में मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. केसर की सफलता साबित करती है कि शारीरिक चुनौती सपनों की राह रोक नहीं सकती. Sun, 13 Sep 2026 06:08:08 +0530

  Videos
See all

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers