Responsive Scrollable Menu

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

कर्नाटक भर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कथित रूप से बाल श्रम में लगे आठ सौ बच्चों को शनिवार को चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकार दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर के 962 पुलिस थानों ने यह अभियान चलाया, जिसके दौरान विभिन्न जिलों में 16,951 परिसरों की जांच की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को मजदूरी पर रखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई। बच्चों को पुलिस ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के निर्देश पर चलाए गए राज्यव्यापी अभियान के तहत बचाया। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के एपीएमसी यार्ड के हालिया दौरे के दौरान बच्चों को काम करते देखा था, जिसके बाद उन्होंने बाल मजदूरों की पहचान के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में ही शहर पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस की 12 डिवीजन की टीमों द्वारा चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान 503 बच्चों को बचाया गया। पुलिस ने बताया कि अभियान के बाद बेंगलुरु में दुकानों में बच्चों से काम कराने वाले 18 दुकान मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम को रोकना और ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें बचाना था।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मैसूरु शहर में 13 बच्चों को बचाया गया, जबकि हुब्बल्ली-धारवाड़ में 10, मंगलुरु में तीन, कलबुर्गी में 22 और बेंगलुरु ग्रामीण में नौ बच्चों को बचाया गया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि हर बच्चे को ऐसा बचपन मिलना चाहिए, जिसमें सीखने, सुरक्षा और सपने देखने की आजादी हो। बेंगलुरु के यशवंतपुर एपीएमसी बाजार के अपने हालिया दौरे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्हें गहरी चिंता हुई कि कुछ दुकानों पर 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम कराया जा रहा था।

उन्होंने आठ सितंबर के अपने दौरे का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने तुरंत अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके परिणामस्वरूप 19 बच्चों को बचाया गया। दुकान मालिकों के खिलाफ चार प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।” पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में सेंट्रल क्षेत्र से 63 बच्चों को, दक्षिण क्षेत्र से 54, पश्चिम क्षेत्र से 84, उत्तर क्षेत्र से 62, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से 17, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से 14, पूर्व क्षेत्र से 71, उत्तर-पूर्व क्षेत्र से 55, दक्षिण-पूर्व क्षेत्र से 13, इलेक्ट्रॉनिक सिटी से तीन, व्हाइटफील्ड से 22 और केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकार क्षेत्र से 45 बच्चों को बचाया गया। पुलिस के अनुसार, राज्य के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में गोदामों, बाजारों, होटलों, लॉज, बेकरी, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों, अपार्टमेंट, निर्माण स्थलों आदि की जांच के लिए श्रम निरीक्षकों सहित अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा, “कुल 5,897 परिसरों की जांच की गई और वहां मजदूरी कर रहे 503 बच्चों को बचाया गया।” पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Continue reading on the app

10 सितंबर को किया था चेक-इन...अंदर से बंद था कमरा, दिल्ली के होटल में पायलट की संदिग्ध हालत में मौत

दिल्ली के वसंत कुंज में एयर इंडिया के एक पायलट की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुंबई के रहने वाले पायलट बोइंग 787 की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली आए थे और 10 सितंबर को होटल में रुके थे। अगले दिन वह अपने कमरे में बेहोश मिले। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NAM: ओपनर्स की ताबड़तोड़ बैटिंग, 22वें ओवर में ही जिता दिया तीसरा वनडे, साउथ अफ्रीका ने नामीबिया का किया सूपड़ा साफ

south africa vs namibia odi series: पहले कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 156 रन पर समेटा. इसके बाद जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाइजेन ने 150 रन की ओपनिंग साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा बना दिया. तीसरा वनडे जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने नामीबिया का सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर दिया. Sun, 13 Sep 2026 23:40:05 +0530

  Videos
See all

Ganesh Chaturthi 2026 : West Bengal में गणेश पूजा का भव्य आयोजन क्या बोले Dilpi Ghosh? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:07:21+00:00

Ganesh Utshav: काशी के विजय कुमार बंद आंखों से बनाते हैं गणपति #kashi #varanasi #vijaykumar #ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T18:02:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers