Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दिवंगत पार्टी नेता एम. करुणानिधि एवं पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन के खिलाफ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। चेन्नई में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. के. शेखर बाबू ने स्टालिन की कुर्बानियों, व्यक्तित्व और मानवीय संवेदनाओं के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें नैतिकता एवं मूल्यों का पालन करने वाला मिस्टर क्लीन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बेदाग नेता को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में निशाना बनाया।

द्रमुक ने कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार के उस दावे पर भी आपत्ति जताई जो आपातकाल (1975-77) के दौरान स्टालिन के जेल में रहने से संबंधित है। बाबू ने करुणानिधि और स्टालिन के नेतृत्व वाली पूर्व द्रमुक सरकारों के दौरान कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री विजय के हालिया आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा में करीब एक घंटे तक केवल ‘‘फिल्मी अंदाज में संवाद बोले गए।’’ उन्होंने कहा कि द्रमुक ने सदन में इसका विरोध किया और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को आरोपों का जवाब देने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, द्रमुक घायल बाघ है जो मैदान में डटा हुआ है और एक दिन हर बात का उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

द्रमुक ने कुछ दिन पहले कहा था कि विधानसभा में विजय का भाषण अत्यंत निंदनीय था क्योंकि इसमें पार्टी, पांच बार मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि, दिवंगत केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन और पार्टी प्रमुख स्टालिन के त्याग को कमतर दिखाने का प्रयास किया गया। सात सितंबर को विधानसभा में विजय ने द्रमुक पर उसके पिछले शासनकाल के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर और सुनियोजित भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने दशकों पहले की करुणानिधि के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार को निशाना बनाने के लिए सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया था।

उन्होंने इस संदर्भ में मारन का भी जिक्र किया था। विजय ने द्रमुक के 2021-26 के शासनकाल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार के साथ साझा किए गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला दिया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्टालिन तथा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री उदयनिधि का नाम लिया था। कानून मंत्री निर्मल कुमार के अनुसार, ऐसा कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है जिससे यह पता चले कि आपातकाल के दौरान स्टालिन को मीसा के तहत हिरासत में लिया गया था।

मंत्री ने बताया था कि स्टालिन को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और उनके 20-सूत्रीय कार्यक्रम पर की गई टिप्पणियों के बाद गिरफ्तार किया गया था; यह कार्यक्रम केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा के बाद शुरू किया गया था। तिरुचिरापल्ली में पूर्व द्रमुक मंत्री अनबिल महेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजय का ‘‘भाषण और हावभाव’’ नाजी जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की याद दिलाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मंत्री झूठ फैलाने के लिए जोसेफ गोएबल्स की रणनीति अपना रहे हैं।

यहां प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेता ए. राजा ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया तथा सत्तारूढ़ दल और मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा ने स्टालिन की मीसा के तहत हिरासत पर सवाल उठाने वाली कुमार की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि यह उनके नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाने जैसा है। राजा ने कुमार को मामला दर्ज कराने की चुनौती दी।

द्रमुक के प्रदर्शनों के दौरान नारे लगाए गए। राज्यव्यापी प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीवीके ने द्रमुक नेताओं पर बदले की भावना से, अशोभनीय और बिना गरिमा के भाषण देने का आरोप लगाया। एक बयान में टीवीके ने द्रमुक पदाधिकारियों पर पार्टी संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई के कर्तव्य, गरिमा और अनुशासन के सिद्धांतों को भूलने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले महीने होने हैं।

Continue reading on the app

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी उभरती हुई तकनीकों के मानव-केंद्रित इस्तेमाल पर शनिवार को सहमति जताई। साथ ही, उन्होंने ‘ब्रिक्स यूनिवर्सिटी ग्लोबल रैंकिंग और मूल्यांकन प्रणाली’ को विकसित करने की दिशा में आगे की संभावनाओं पर भी चर्चा की। नेताओं ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सहित मौजूदा ब्रिक्स शिक्षा तंत्रों के माध्यम से सहयोग जारी रखने के लिए अपना समर्थन दिया।

एक घोषणा-पत्र में, नेताओं ने पारंपरिक और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ‘ब्रिक्स मार्गदर्शक सिद्धांतों’ को प्रसारित करने की भारत की पहल की सराहना की, और ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय को एक अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय विषयगत समूह (आईटीजी) के रूप में पारंपरिक, स्वदेशी और स्थानीय ज्ञान प्रणालियों को शामिल करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया। घोषणा-पत्र में कहा गया, ‘‘हम भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक के परिणामों का स्वागत करते हैं और सतत विकास, समावेशी विकास तथा लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने वाले एक प्रमुख कारक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’ नेताओं ने सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने, प्रारंभिक बाल देखरेख और शिक्षा (ईसीसीई) तथा बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (एफएलएन) में सहयोग, योग्यताओं की परस्पर मान्यता, अकादमिक एवं पेशेवर गतिशीलता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित, नैतिक व मानव-केंद्रित उपयोग और मजबूत संस्थागत साझेदारियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इसमें कहा गया, ‘‘हम ब्रिक्स रेक्टर फोरम के निरंतर आयोजन और ब्रिक्स शिक्षा ओलंपियाड पर चर्चा जारी रखने के साथ-साथ ब्रिक्स विश्वविद्यालय वैश्विक रैंकिंग और मूल्यांकन प्रणाली के विकास के लिए आगे की संभावनाओं की तलाश को प्रोत्साहित करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, बेन शेल्टन को हराकर जीता अपना पहला US ओपन खिताब

जून में रोलैंड गैरोस जीतने और विंबलडन फ़ाइनल तक पहुंचने के बाद, ज्वेरेव 'ओपन एरा' में एक ही साल में अपने पहले दो मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए. Mon, 14 Sep 2026 04:10:56 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: World Order में बड़ा उलटफेर? PM Modi के साथ Putin-Xi-Iran ने क्या बदला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T23:30:06+00:00

8th Pay Commission Updat: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA Hike | Top News | DA Increase #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T23:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers