Responsive Scrollable Menu

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

जो रूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की चौथी पारी बेहद खास रही। बता दें कि इंग्लैंड को जीत के लिए जरूरी रन बनाने के दौरान रूट ने संभलकर बल्लेबाजी की और 62 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे। इसी अर्धशतक के साथ रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 69 फिफ्टी हो गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

दरअसल जो रूट ने न सिर्फ अपनी टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि टेस्ट क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड पर भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। अब वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतक

जानकारी दे दें कि सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 2013 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड सचिन के नाम रहा, लेकिन अब जो रूट ने इसे अपने नाम कर लिया है। जो रूट के 69 अर्धशतक के बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल 66 फिफ्टी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और भारत के राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक हैं। इस तरह रूट ने सिर्फ सचिन को पीछे नहीं छोड़ा बल्कि बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले भी इस रिकॉर्ड में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

जो रूट 69 अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 68 अर्धशतक
शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतक
एलन बॉर्डर 63 अर्धशतक
राहुल द्रविड़ 63 अर्धशतक

अब सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड पर नजर

वहीं जो रूट अब सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी सचिन के नाम है। दरअसल उन्होंने अपने करियर के 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में कुल 15921 रन बनाए थे। उनके नाम 51 टेस्ट शतक भी हैं। वहीं जो रूट अब तक 169 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 309 पारियों में उनके नाम 14278 रन हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 50.45 का है। यानी रूट सचिन के टेस्ट रन रिकॉर्ड से 1643 रन पीछे हैं। रूट के नाम अभी 41 टेस्ट शतक भी हैं। उन्होंने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद लगातार लंबे समय तक इंग्लैंड के टेस्ट बल्लेबाजी क्रम की अहम कड़ी बने रहे हैं। सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए रूट को अभी 1643 रन और बनाने होंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें आगे कई टेस्ट मैचों में लगातार बड़ी पारियां खेलनी होंगी।

Continue reading on the app

उमरिया: मछली पकड़ने के दौरान करंट से युवक की मौत, दोस्तों ने शव दफनाकर छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम मगरघरा में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ मौजूद दो दोस्तों ने मामले को छिपाने के लिए शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी अनुसार, युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मृतक और उसके दो दोस्त घर से नदी में मछली पकड़कर पार्टी करने की योजना बनाकर निकले थे। तीनों ने मछली पकड़ने के लिए उन्होंने कथित तौर पर बिजली चोरी कर नदी में बिजली का तार डालने की योजना बनाई। जैसे ही बिजली का तार नदी के पानी में डाला गया, उसी दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से घबराए दोनों दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देने के बजाय घटना को छिपाने का फैसला किया। दोनों ने मिलकर नदी के पास एक गड्ढा खोदा और मृतक युवक के शव को उसमें दफना दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश करने लगे। तलाश के दौरान जब युवक की कोई जानकारी नहीं मिली, तब परिजनों ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में तलाश की।

पुलिस ने जमीन में दफन युवक का शव निकाला बाहर

इधर, परिजनों की तलाश भी जारी थी। तभी तलाश के दौरान परिजनों को एक स्थान पर ताजी मिट्टी दिखाई दी। उन्हें शक हुआ कि वहां कुछ छिपाया गया है। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई। खुदाई के दौरान युवक का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान मृतक के दोनों दोस्तों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Weather News Today | 14 सितंबर को तूफानी बारिश का अलर्ट? | Weather Today | Monsoon | Red Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:30:30+00:00

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में गिरावट! | Gold Price Crash | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers