Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार:ड्राफ्ट रोल जारी, 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची

दिल्ली में नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,56,042 आवेदन मिले हैं। यह आंकड़ा 13 जिलों का है। इन आवेदनों में 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 फॉर्म-6 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच मिले 43,642 आवेदन शामिल हैं। ड्राफ्ट रोल पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इनका निपटारा 31 अक्टूबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी। नए वोटर रजिस्ट्रेशन में पश्चिम जिला सबसे आगे चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम जिले में नए वोटर रजिस्ट्रेशन के सबसे ज्यादा 34,249 आवेदन मिले। इनमें 30 अगस्त तक 28,820 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 5,429 आवेदन आए। दक्षिण-पूर्व जिले में 29,168 और उत्तर-पूर्व जिले में 28,349 फॉर्म-6 आवेदन मिले। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 3,254 आवेदन दर्ज किए गए। फॉर्म-6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है। फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन आंकड़ों के अनुसार, फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन मिले। इसका इस्तेमाल मतदाता सूची में जानकारी सुधारने, पता बदलने और वोटर पहचान पत्र बदलने के लिए होता है। दिल्ली में फॉर्म-8 के कुल 2,76,832 आवेदन आए। इनमें 30 अगस्त तक 2,60,768 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 16,064 आवेदन मिले। पूर्व जिले में फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा 34,535 आवेदन आए। इसके बाद उत्तर-पूर्व जिले में 34,353 और दक्षिण-पूर्व जिले में 31,792 आवेदन दर्ज किए गए। नाम हटाने के लिए 52,016 आवेदन दिल्ली में फॉर्म-7 के कुल 52,016 आवेदन मिले। फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए आपत्ति या अनुरोध दर्ज कराने में होता है। इनमें 30 अगस्त तक 51,471 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 545 आवेदन जमा हुए। दक्षिण-पूर्व जिले से नाम हटाने के लिए सबसे ज्यादा 14,758 आवेदन आए। उत्तर जिले में ऐसे 11,637 आवेदन मिले। विदेशी मतदाताओं के 1,449 आवेदन विदेशी मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A के कुल 1,449 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 30 अगस्त तक 1,351 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 98 आवेदन मिले। विदेशी मतदाता श्रेणी में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण जिलों से फॉर्म-6A के सबसे ज्यादा आवेदन आए। चुनाव अधिकारियों ने लोगों से ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में अपनी जानकारी जांचने और सत्यापित करने को कहा है। जरूरी दावे या आपत्तियां तय समयसीमा में दाखिल करने की अपील की गई है। ----------------------------------

Continue reading on the app

बेंगलुरु पुलिस ने मजदूरी कर रहे 503 बच्चे छुड़ाए:5000 से ज्यादा जगहों पर छापा, 18 FIR; दावा- भारत में बाल मजदूरी के 18 लाख मामले

बेंगलुरु में शनिवार को बाल मजदूरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 503 बच्चों को छुड़ाया गया। शहर के 12 पुलिस डिविजन की टीमों ने 5,897 जगहों की जांच की। इस दौरान बच्चों से काम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए। यह अभियान शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। इसका उद्देश्य बाल मजदूरी रोकना और काम कर रहे बच्चों को पहचानकर छुड़ाना था। UNICEF का दावा है भारत में अभी भी बाल मजदूरी के 18 लाख से ज्यादा मामले हैं। इन जगहों पर हुई जांच पुलिस के अनुसार, शहर के सभी थाना क्षेत्रों में जांच के लिए टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों में पुलिस अधिकारियों के साथ श्रम निरीक्षक भी शामिल थे। टीमों ने गोदामों, बाजारों, होटलों, लॉज, बेकरी, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, अपार्टमेंट और निर्माण स्थलों की जांच की। पुलिस ने बताया कि अभियान के बाद बच्चों को काम पर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के प्लान पर की बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने एशियाई खेल 2026 की तैयारियों, खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट प्रबंधन और टीम संयोजन पर चर्चा की। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच पर फोकस और टीम के ऊंचे मनोबल को भी रेखांकित किया। #AsianGames2026 #TeamIndia Mon, 14 Sep 2026 13:43:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News: दिल्ली में Gym Trainer की गोली मारकर हत्या | Delhi Crime News | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:07:10+00:00

MPs and Lords call for new law to address AI threat to human rights | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:10:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers