Responsive Scrollable Menu

भारत मंडपम गाला डिनर के लिए जब एक ही बस में सवार होकर पहुंचे देश के दिग्गज नेता | BRICS Summit 2026

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया और भारत पधारे सभी ब्रिक्स राष्ट्रप्रमुखों का आत्मीय स्वागत किया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेशी गणमान्य अतिथियों के सम्मान में आयोजित भव्य औपचारिक भोज (Banquet) की झलकियां साझा की गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस की सबसे अगली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी दिखाई दे रहे हैं। बस में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान और अनुप्रिया पटेल समेत केंद्र व राज्यों के कई दिग्गज नेता एक साथ सफर करते और बातचीत करते दिखे। सभी नेताओं का यह सादगी भरा अंदाज और एक साथ बस यात्रा सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत मंडपम गाला डिनर के लिए जब एक ही बस में सवार होकर पहुंचे देश के दिग्गज नेता | BRICS Summit 2026 #YogiAdityanath #GalaDinner #BharatMandapam #Shorts #ViralVideo #ShivrajSinghChouhan #NirmalaSitharaman #HimantaBiswaSarma #BRICSSummit2026 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

नेपाल मेंस एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई:दूसरी बार टूर्नामेंट खेलेगा; ACC प्रीमियर कप फाइनल में यूएई को हराया

नेपाल ने ACC प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को 44 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। नेपाल दूसरी बार एशिया कप खेलेगा। टीम ने 2023 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। तब टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया। उसे भारत और पाकिस्तान से हार मिली थी। आसिफ शेख के शतक से नेपाल ने 313 रन बनाए क्वालालंपुर के बायोमास ओवल में खेले गए खिताबी मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर आसिफ शेख ने शतक लगाया। उन्होंने 106 गेंद में 102 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 40 रन और गुलशन झा ने 52 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत नेपाल ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन का स्कोर खड़ा किया।यूएई के लिए अबरार अहमद ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए। राहुल चोपड़ा के शतक के बावजूद यूएई हारा 314 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएई ने तेज शुरुआत की। तनीश सूरी ने 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। टीम ने 5 ओवर में 45 रन बना दिए थे, लेकिन टीम ने अगले 11 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल चोपड़ा ने 105 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। हालांकि इसके बावजूद टीम 44 रन पीछे रह गई। नेपाल की ओर से तेज गेंदबाज करण केसी ने 3, जबकि स्पिनर ललित राजबंशी ने 2 विकेट लिए। कप्तान संदीप लामिछाने सहित पांच गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया। लामिछाने प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए मैच में शतकीय पारी खेलने वाले नेपाल के आसिफ शेख प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट चटकाने वाले संदीप लामिछाने को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें पाकिस्तान क्लीन स्वीप, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती:एजबेस्टन टेस्ट में 8 विकेट से हराया; दूसरी पारी में रुट, कॉक्स की फिफ्टी इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। इंग्लैंड ने चौथी पारी में मिले 130 रन के टारगेट को 25वें ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा? कौन करेगा ओपनिंग, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बता दिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने एक बड़ी दुविधा आ गई है. दुविधा ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में वह किससे ओपनिंग कराएंगे. क्योंकि उनके पास वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में तीन-तीन विकप्ल मौजूद है. Sun, 13 Sep 2026 10:09:08 +0530

  Videos
See all

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers