RBI ने टाटा संस की डी-रजिस्ट्रेशन अर्जी खारिज की:3 साल में IPO लाना होगा, अनलिस्टेड कंपनियों में सीधे निवेश कर सकेंगे आम लोग
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के तौर पर अपना NBFC रजिस्ट्रेशन स्वेच्छा से सरेंडर करने की अर्जी को खारिज कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद अब टाटा संस को अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के सभी कड़े नियमों का पालन करना होगा, जिसके तहत कंपनी को शेयर बाजार में अपने शेयर लिस्ट कराने होंगे। टाटा संस ने FY24 में अपने ऊपर बकाया 21,813 करोड़ रुपए का पूरा कर्ज चुकाकर खुद को नेट कैश पॉजिटिव बना लिया था और इसके बाद RBI को अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने का आवेदन दिया था। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अर्जी को स्वीकार नहीं किया और इसे अपनी अपर-लेयर NBFC की लिस्ट में बनाए रखा।
BRICS देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, दिल्ली डिक्लेरेशन हुआ जारी
BRICS देशों ने पिछले साल हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नई दिल्ली डिक्लेरेशन में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol




